टीवी मसाला

Bigg Boss 19: मिड वीक एविक्शन में कटा मृदुल तिवारी का पत्ता, कुनिका-फरहाना भट्ट के बीच उमड़ा प्यार

Bigg Boss 19 Written Update: टीवी दुनिया का घर घर फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कल का एपिसोड काफी मजेदार आया। घर में मिड वीक एविक्शन के चलते मृदुल तिवारी को बाहर होना पड़ा तो गौरव खन्ना फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दिए। घर में फरहाना और कुनिका के बीच रिश्ते में मिठास देखने को मिली।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Written Update: शो 'बिग बॉस 19' के एपिसोड कि शुरुआत हुई फरहाना भट्ट से जो अशनूर कौर के लुक्स को लेकर कुछ कहेंगी तो तान्या इस बातचीत से पैर पीछे खींच लेंगी क्यूंकी पिछले वीक उन्हे बॉडी शेमिंग के चलते खूब सुनाया गया था। अमाल मलिक भी अपनी कहानी सुनाते हैं कि कैसे उन्होंने "म्यूजिक माफिया" का सामना किया और बताया कि असल मेंएक क्रिकेटर बनना चाहते थे। अमाल की इस बात का गौरव खन्ना जमकर मजाक उड़ाते हुए नजर आए। फरहाना भट्टने कुनिका सदानंद पर प्यार लुटाते हुए उन्हें न केवल गले लगाया, बल्कि उन्हें किस भी किया। फरहाना भट्ट ने कुनिका सदानंद से कहा कि आपकी एक चीज मेरे दिल को छू गई और अगर किसी की छोटी सी बात भी मेरे दिल को छू जाती है तो मैं उसके लिए कुछ भी करती हूं। दूसरी तरफ गौरव खन्ना तान्या से पूछते हैं कि उनके मुताबिक फैमली वीक में घर से कौन आएगा। तान्या जवाब में मासी और मामी का नाम लेती है तो ये बात शहबाज को अटपटी लगी कि आखिर तान्या अपनी माँ को शो में क्यूँ नहीं लाना चाह रही।

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड में आगे बिग बॉस सभी को असेंबली रूम में बुलाते हैं ताकि चुनाव प्रचार के बाद घर में वोटिंग घरवाले नहीं बल्कि बाहर से आई लाइव ऑडियंस करेगी। वोट बटोरने के लिए बिग बॉस तीन ग्रुप में कंटेस्टेंट को बाँट देंगे। पहले ग्रुप में गौरव, प्रणित और मृदुल थे, जबकि कुनिका, फरहाना और तान्या दूसरी टीम। शहबाज़, मालती और अशनूर ग्रुप को अपनी बात रखने के लिए आधा समय मिलता है क्योंकि वे पिछले दिन का टास्क नहीं जीत पाए थे। बिग बॉस घोषणा करते हैं कि सबसे कम दर्शकों के वोट पाने वाले कंटेस्टेंट को बाहर कर दिया जाएगा।

शो 'बिग बॉस 19' में आगे दिखाया जाएगा की दर्शकों की वोटिंग के बाद, फरहाना भट्ट सेफ गई तो गौरव खन्ना विनर निकले। वहीं टास्क जीतकर शहबाज और गौरव कैप्टेंसी के लिए दावेदार बने। फिर शो में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट मिड वीक इविक्शन जिसके चलते मृदुल तिवारी घर से बेघर हो जाते हैं। जनता ने सबसे कम वोटस मृदुल तिवारी को दिए जिसके चलते उन्हे इविक्ट होना पड़ा। मृदुल के इविक्शन से सभी कंटेस्टेंट्स की आँखें नम हो गई लेकिन गौरव खन्ना का दिल टूट गया। गौरव खन्ना फूट-फूट कर तब रोए जब मृदुल ने टीवी एक्टर के पैर छूकर उन्हे 'बड़ा भाई' कहा। एपिसोड के आखिरी में अमाल मलिक कहते हुए नजर आए की हमेशा से गौरव खन्ना ने मृदुल को मोहरा बनाकर इस्तेमाल किया ना कि कभी यूट्यूबर का स्टैंड लिया। दूसरी तरफ गौरव खन्ना मृदुल के एविक्शन का कारण खुद को मानते हैं क्योंकि अगर वो मृदुल को अपनी टीम में नहीं लेते तो आज वो सुरक्षित होते।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article