टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Written Update: कैप्टेंसी के लिए घर में छिड़ी राजनीति, तान्या की राह में अमाल ने बिछाए कांटे

Bigg Boss 19 Written Update 11 November, 2025: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 19' का आज का एपिसोड भी धमाल और बवाल से भरा नजर आया। शो में तान्या मित्तल और अमाल मलिक का जहां झगड़ा हो गया तो वहीं दूसरी ओर कैप्टेंसी टास्क में कंटेस्टेंट्स ने एक-दूजे पर जमकर कीचड़ उछाला।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Written Update 11 November, 2025: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 19' का हर एक एपिसोड अपने साथ ढेर सारा मनोरंजन लेकर आता है। इसी तरह आज का एपिसोड भी धमाल और बवाल से भरा नजर आया। शो में तान्या मित्तल और अमाल मलिक का जहां झगड़ा हो गया तो वहीं दूसरी ओर कैप्टेंसी टास्क में कंटेस्टेंट्स ने एक-दूजे पर जमकर कीचड़ उछाला। फरहाना भट्ट और शहबाज बडेशा एक-दूजे की 'औकात' पर कमेंट करते नजर आए। वहीं मालती चाहर ने अमाल मलिक के कहने पर न केवल तान्या मित्तल की पोल खोली, बल्कि उनकी आध्यात्मिकता पर भी कमेंट किया।

'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए छिड़ी राजनीति

'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए तीन टीमें बांटी गईं। जहां गौरव खन्ना की टीम में प्रणित मोरे और मृदुल तिवारी थे, वहीं शहबाज बडेशा की टीम में अशनूर कौर और मालती चाहर थीं। तीसरी टीम कुनिका सदानंद की थी, जिसमें फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल थीं। टीम राजनीति के तहत नारे लगाते हुए एक-दूजे पर तंज कसती नजर आई। फरहाना भट्ट ने कहा, "गली गली में गूंज है, शहबाज अमाल की पूंछ है।" इसपर शहबाज बडेशा ने जवाब दिया कि यही तेरी औकात है। वहीं 'औकात' शब्द सुनकर फरहाना भट्ट भड़क गईं। दूसरी ओर कुनिका की टीम ने तान्या मित्तल को 'ईमानदार' कहा, जिसपर बाकी घरवालों की हंसी छूट गई। पहले राउंड में अपनी टीम के लिए सभी को प्रचार करना था। इस राउंड में कुनिका की टीम ने अपने लिए जो कुछ भी लिखा, उसे अमाल ने झुठला दिया। अमाल मलिक ने पहले राउंड में गौरव खन्ना की टीम को विजेता घोषित किया।

दूसरे राउंड में जीती कुनिका सदानंद की टीम

'बिग बॉस 19' में दूसरे राउंड में अमाल मलिक हर टीम में से कंटेस्टेंट्स से सवाल करते हैं। वह प्रणित मोरे से सवाल किया कि उन्होंने अभिषेक को क्यों बाहर किया? वहीं मृदुल से सवाल किया कि उन्होंने 90 प्रतिशत राशन क्यों चुना। कुनिका की टीम में अमाल ने कुनिका से पूछा कि तान्या आपके लिए ईमानदार है या नहीं? वहीं तान्या से पूछा कि तुमने नीलम की पीठ में खंजर घोंपा है? अमाल मलिक ने शहबाज की टीम में मालती चाहर से तान्या मित्तल को बेनकाब करने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने कहा कि तान्या जैसी दिखाती है, वैसी है नहीं। उसे 'स्पिरिचुअल' का एस भी नहीं आता है। हालांकि बाद में मालती ने अमाल से कहा कि वह कुछ ज्यादा ही तान्या-तान्या कर रहे हैं। दूसरी तरफ मालती की बातें सुनकर तान्या का पारा चढ़ गया और उन्होंने मालती को बेवकूफ बताया। इतना ही नहीं, दोनों की जमकर बहस भी हुई। लेकिन मारती के बयान से अमाल संतुष्ट नहीं दिखे, जिससे उन्होंने कुनिका सदानंद की टीम को विजेता बताया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में दिखाया गया कि अमाल मलिक एक बार फिर से तान्या मित्तल को निशाने पर लेते नजर आए। उन्होंने कहा कि घर में सभी टेबल पर खाना खाएंगे, लेकिन तान्या ने उनकी बात मानने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में अमाल मलिक ने कहा कि उन्हें भी खाना नहीं मिलेगा। तान्या ने जवाब में कहा कि वह यहां पर बेज्जती नहीं कराने आई हैं। दोनों का झगड़ा किचन में भी जारी रहा, जहां तान्या ने अमाल मलिक को 'बेशर्म' और 'बदतमीज' बताया। उन्होंने कहा कि अमाल उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे उन्हें कहीं से उठाकर लाया गया हो।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article