Bigg Boss 19 Written Update 16 October 2025: टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' छोटे पर्दे पर अक्सर धमाल मचाते नजर आता है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। टास्क कब जंग का अखाड़ा बन जाता है, कुछ पता ही नहीं चलता। इसी तरह बिग बॉस 19 का 16 अक्टूबर का एपिसोड भी बवाल से भरा रहा। जहां एक तरफ घरवालों को उनके परिवार से आई चिट्ठी पढ़ने का मौका मिला तो वहीं फरहाना भट्ट की एक हरकत ने सभी घरवालों को उनके खिलाफ कर दिया। इतना ही नहीं, गौरव खन्ना की वजह से बाकी कंटेस्टेंट्स को भी कीमत चुकानी पड़ी।
'बिग बॉस 19' की शुरुआत में देखने को मिला कि बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क का ऐलान किया, जिसमें कंटेस्टेंट्स के परिवार से चिट्ठी आनी थी। लेकिन ये चिट्ठी जिसके हाथ लगती, वो अपनी कैप्टेंसी की कुर्बानी देकर ही दूसरे शख्स को चिट्ठी सौंप सकता था। ऐसे में सबसे पहले चिट्ठी नेहल चुडासमा को प्रणित मोरे की मिली, जिन्होंने दावेदारी की कुर्बानी देते हुए प्रणित को चिट्ठी दे दी। वहीं दूसरी चिट्ठी बसीर अली के हाथ मृदुल तिवारी की लगी और उन्होंने भी कैप्टेंसी की दावेदारी की परवाह नहीं की। तीसरी चिट्ठी कुनिका सदानंद के घर से आई, जो कि गौरव के हाथ लगी। गौरव ने कहा कि मैं कैप्टन फिर कभी बन जाऊंगा, लेकिन अभी मां की भावनाओं को नहीं छीन सकता। चौथी चिट्ठी अमाल के हाथ लगी, जो कि फरहाना के घर से आई थी। अमाल ने भी वो चिट्ठी फरहाना को सौंप दी। लेकिन नीलम के घर से जो चिट्ठी आई वो फरहाना को मिली, जिसे उन्होंने श्रेड कर दी।
फरहाना भट्ट के खिलाफ हुए घरवाले
'बिग बॉस 19' में फरहाना की इस हरकत से घरवालों का दिल टूट गया। नीलम गिरी तो फूट-फूटकर रोई हीं, साथ ही बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी फरहाना पर सवाल उठाए। बसीर अली और नेहल भी उनके खिलाफ हो गए। वहीं सबने पूछा कि आप दो बार कैप्टन बन चुकी हैं। लेकिन फरहाना का कहना था कि ये कैप्टेंसी के लिए नहीं है। फरहाना भट्ट की इस हरकत से अमाल मलिक का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया कि उन्होंने खाना खाने बैठी फरहाना भट्ट के पास से न केवल खाना छीन लिया, बल्कि उनकी प्लेट भी दूर फेंक दी।
अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट की मम्मी पर किया भद्दा कमेंट
फरहाना भट्ट ने झगड़े में अमाल मलिक को बी ग्रेड इंसान कहा, जिसपर अमाल भी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने फरहाना भट्ट की मम्मी को भद्दे कमेंट्स कहे, जिसपर अभिषेक बजाज ने नाराजगी जाहिर की। वहीं बसीर अली और बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी अमला को शांत कराने की कोशिश की।
गौरव खन्ना की दरियादिली पड़ी बाकी कंटेस्टेंट्स पर भारी
'बिग बॉस 19' में दिखाया गया कि गौरव खन्ना ने नीलम गिरी के घर से आई चिट्ठी के दो से तीन टुकड़े उन्हें सौंप दिये थे। ऐसे में भोजपुरी एक्ट्रेस ने उन्हें छुपाकर रखने की कोशिश की। लेकिन बिग बॉस ने उनकी चोरी पकड़ ली और बदले में टास्क ही रद्द कर दिया। बिग बॉस ने कहा कि अब किसी भी कंटेस्टेंट को उनके घर से आई चिट्ठी नहीं मिलेगी। इस चीज के लिए घरवालों ने माफी भी मांगी, लेकिन बिग बॉस ने कोई राहत नहीं बरती।
