Bigg Boss 19 Written update 30 November, 2025: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच धमाल और कमाल देखने को मिलता है। 'बिग बॉस 19' का 30 नवंबर का एपिसोड भी धमाकेदार रहा। जहां कई मेहमानों ने बिग बॉस 19 में आकर वीकेंड का वार की शोभा बढ़ाई तो वहीं एक एविक्शन के बाद सलमान खान के शो को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में वीकेंड का वार का दूसरा दिन भी जोरों-शोरों से शुरू हुआ। सबसे पहले कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती का टेस्ट हुआ, जिसमें उन्होंने एक-दूजे के लिए अपने दिल की बात कही। फरहाना भट्ट ने बताया कि उन्हें लगा था कि तान्या मित्तल को अमाल मलिक से प्यार हो गया है। वहीं दूसरी ओर गौरव खन्ना और प्रणित मोरे में स्टैंडअप कॉमेडियन ने टीवी एक्टर को मैनिपुलेटिव कहा। हालांकि गौरव ने इस बात को स्वीकार भी किया। लेकिन इसी बीच तान्या मित्तल और गौरव खन्ना की बहस छिड़ गई, जिसमें सलमान खान ने अनुपमा एक्टर को सपोर्ट किया। टास्क में आगे शहबाज बडेशा और अमाल मलिक की दोस्ती का टेस्ट हुआ। अमाल मलिक ने स्वीकार किया कि कई बार वह दोगले रहे हैं। वहीं शहबाज ने उन्हें 'कान का कच्चा' कहा। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें अमाल और मालती की बढ़ती नजदीकी से परेशानी थी।
शहबाज बडेशा का हुआ एविक्शन
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में रितेश देशमुख की एंट्री हुई, जिन्होंने एक एविक्शन करके शो को उनके टॉप 6 कंटेस्टेंट्स से रूबरू कराया। उन्होंने सबसे पूछा कि उनकी नजर में कौन बाहर जा सकता है। जहां फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल ने शहबाज का नाम लिया तो वहीं दूसरी ओर गौरव खन्ना और अमाल मलिक ने मालती चाहर का नाम लिया। टास्क में शहबाज बडेशा और प्रणित मोरे को लगा कि तान्या मितत्ल घर जा सकती हैं। लेकिन रितेश देशमुख ने बताया कि घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट शहबाज बडेशा हैं। उनके जाने से अमाल मलिक भावुक हो गए और बोले कि अगर उनकी जगह ट्रॉफी शहबाज जीतते तो वह बहुत खुश होते। अमाल मलिक ने खुद को शहबाज बडेशा के एविक्शन का जिम्मेदार माना।
कंटेस्टेंट्स ने उतारा एक-दूजे के सिर से भूत
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आशीष चंचलानी की एंट्री हुई, जिन्होंने कंटेस्टेंट्स को टास्क दिया एक-दूजे के सिर से भूत उतारने का। गौरव ने जहां मालती के सिर से 'ओवरकॉन्फिडेंट' का भूत उतारा तो वहीं अमाल मलिक ने तान्या मित्तल को 'जगत माता' बताया और फरहाना भट्ट को 'गंदी जुबान' कहा। टास्क में मालती चाहर ने गौरव खन्ना पर निशाना साधा और उन्हें 'कैलकुलेटिव' बताया। लेकिन मालती ने गौरव पर राख ऐसी डाली कि वो उनकी आंखों में चली गई। आशीष चंचलानी ने कंटेस्टेंट्स से आगे सवाल किया कि उनकी नजर में असल में कौन शो जीतना चाहता है। इस जवाब में प्रणित मोरे और गौरव खन्ना ने एक-दूसरे का नाम लिया। तान्या मित्तल, अमाल और मालती चाहर ने फरहाना भट्ट को चुना तो वहीं फरहाना भट्ट ने गौरव खन्ना का नाम लिया और कहा कि वह शो जीतने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।
