Bigg Boss 19 Written Update 19 November, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने हर एक एपिसोड के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' का आज का एपिसोड भी बेहद धमाकेदार रहा। ढेर सारी कंटेस्टेंट्स की मस्ती के साथ-साथ भावनाओं का उफान भी देखने को मिला। जहां घर में फरहाना भट्ट और अमाल मलिक अपने परिवार के सदस्य को देखकर रो पड़े तो वहीं दूसरी ओर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने रोमांस का तड़का लगाया।
आकांक्षा चमोला ने दी बिग बॉस को धमकी
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की मस्ती के साथ हुई। गौरव खन्ना को बिग बॉस बार-बार फ्रीज कर रहे थे। ऐसे में आकांक्षा चमोला ने कहा कि बिग बॉस आप इसे रिलीज कर दो वरना मैं सबके सामने इसे अडल्ट वाली पप्पी कर दूंगी। आकांक्षा की बातें सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी हंस पड़े। वहीं बिग बॉस ने भी चुटकी लेते हुए कहा, "गौरव...कुछ नहीं।" आकांक्षा ने शहबाज से भी पूछा कि क्या मैं और गौरव किस कर सकते हैं। इसपर शहबाज ने कहा कि हां बिल्कुल। जैसे ही गौरव ने आकांक्षा के गाल पर किस किया, उसपर शहबाज ने कहा कि अरे ऐसी पप्पी तो मैं 20 बार मृदुल की लेता था।
आकांक्षा ने दिया गौरव खन्ना को सलाह
'बिग बॉस 19' में आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को सलाह दी कि तुम अब अपनी गेम अकेले खेलो क्योंकि तुम्हारे ग्रुप में भी सब सोलो गेम खेल रहे हैं। तुम्हें बाकियों को सपोर्ट करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि फरहाना और अमाल तुम्हारी पीठ पीछे बुराइयां करते हैं। इसपर गौरव ने कहा कि मुझे मालूम है। आकांक्षा ने प्रणित और अशनूर को भी कहा कि तुम लोग अच्छा खेल रहे हो। लेकिन जो बाकी लोग हैं, अगर वो ज्यादा नीचे गिर रहे हैं तो इनके स्तर तक मत जाओ।
आकांक्षा ने बताई मां न बनने की वजह
आकांक्षा चमोला ने प्रणित मोरे और मालती चाहर से बताया कि वह मां नहीं बनना चाहतीं, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि वह मां बनने की जिम्मेदारी उठा सकती हैं। वह अपने करियर पर और अपने आप पर ध्यान देना चाहती हैं, अब चाहे लोग उन्हें मतलबी कहें या कुछ और।
बिग बॉस 19 में आईं फरहाना भट्ट की मम्मी
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट की मम्मी ने कदम रखा, जिन्हें देखकर एक्ट्रेस रो पड़ीं। इतना ही नहीं, वह अपनी मां के पैरों में गिर गईं। फरहाना भट्ट की मां ने घर में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स पर भी जमकर प्यार लुटाया। उन्होंने गौरव खन्ना से कहा कि मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। वहीं दूसरी ओर गौरव ने जवाब दिया कि आप ये बात अपनी बेटी को देखकर कहिए। फरहाना भट्ट की मम्मी ने घरवालों को जमकर रोस्ट भी किया। उनका अंदाज देखकर घरवाले भी हंस-हंसकर लोट पोट हो गए। दूसरी ओर मालती चाहर ने जमकर फरहाना की शिकायत उनकी मां के सामने की।
मां के इंतजार में रहीं तान्या मित्तल
'बिग बॉस 19' में अगली सुबह 'कभी खुशी कभी गम' गाने के साथ हुई। ऐसे में तान्या मित्तल को लगा कि उनकी मां घर में आएंगी। इस बात से तान्या की खुशी सातवें आसमान पर रही।
'बिग बॉस 19' में आए अरमान मलिक
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अरमान मलिक की एंट्री हुई, जिससे अमाल मलिक भावुक हो गए। अपने भाई को सामने देखकर वह रो पड़े। वहीं बिग बॉस द्वारा रिलीज करते ही अमाल मलिक ने उन्हें गले लगा लिया। अरमान मलिक ने अपने भाई को सलाह दी कि वह तान्या मित्तल से गेम में दूर रहें। साथ ही उन्होंने नीलम गिरी को सुनहरे दिल वाला बताया।
