टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान के सामने मालती चाहर ने की बदतमीजी, 'चमची' का तमगा मिलते ही रो पड़ीं नीलम

Bigg Boss 19 Written Update 13 October, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का 12 अक्टूबर का एपिसोड धमाल और कमाल से भरा रहा। जहां शो में मालती चाहर ने सलमान खान के सामने हदें पार कर दीं तो वहीं नीलम गिरी खुद को चमची का टैग मिलने से रो पड़ीं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Written Update 13 October, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' का 12 अक्टूबर का एपिसोड भी धमाकेदार रहा। टास्क के बीच कंटेस्टेंट्स में तू-तू, मैं मैं तो हुई ही, साथ ही खुद को 'चमची' का टैग मिलने से नीलम गिरी फूट-फूटकर रोईं। दूसरी ओर जीशान कादरी के एविक्शन ने घर का माहौल ही बदल दिया। तो चलिए एक नजर डालते हैं कि बीते दिन 'बिग बॉस 19' में क्या-क्या खास हुआ।

कंटेस्टेंट्स ने की एक-दूजे की मिमिक्री

'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स को एक-दूजे की मिमिक्री करनी थी। जहां गौरव खन्ना ने अमाल के सोने की एक्टिंग की तो वहीं दूसरी ओर मालती चाहर ने मृदुल तिवारी की एक्टिंग की और उन्हें बदतमीज कहा। अशनूर कौर ने अभिषेक बजाज की एक्टिंग की, जिसमें सलमान खान ने पूछा कि अशनूर उनके लिए क्या हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने केवल दोस्त बताया। वहीं दूसरी ओर अभिषेक बजाज ने तान्या की मिमिक्री की, जिससे तान्या नाराज दिखीं और बोलीं कि ये जरा भी फनी नहीं था।

मालती चाहर ने की हदें पार

'बिग बॉस 19' में सलमान खान ने अभिषेक बजाज को मालती चाहर का हाथ देखने के लिए कहा, लेकिन मालती ने अपना हाथ देने की जगह अभिषेक को मिडल फिंगर दिखाई। इस बात से अभिषेक बजाज का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और दोनों में बहस शुरू हो गई। अभिषेक ने उनका हाथ देखते हुए कहा कि ज्यादा दिन आप यहां टिकने वाली नहीं हो।

जैमी लिवर ने बांधा समा

'बिग बॉस 19' में जैमी लिवर की एंट्री हुई और उन्होंने ठर्रा खान बनकर सबका खूब मनोरंजन किया। जैमी लिवर की एक्टिंग देख सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने फरहाना और बसीर को जहां बहाना बताया तो वहीं बसीर और नेहल को 'बेहाल' कहा।

चमची टास्क में कंटेस्टेंट्स ने निकाली एक-दूजे पर भड़ास

'बिग बॉस 19' में टास्क हुआ, जिसमें सलमान खान ने पूछा कि वो कौन सा सदस्य है, जो दोस्ती की सीमा पार करके चमचा बन चुका है। ऐसे में जहां मालती चाहर, तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने मृदुल तिवारी को गौरव खन्ना का चमचा कहा तो वहीं शहबाज बडेशा ने फरहाना भट्ट को नेहल की चमची कहा। इस बात से दोनों बिफर भी पड़ीं। लेकिन सबसे ज्यादा नीलम गिरी के खिलाफ वोट पड़े और उन्हें चमची बताया गया। कुनिका द्वारा चमची कहने पर नीलम ने कहा कि मैं बताऊं कि आप क्या-क्या हो, आप सुन नहीं पाओगी। खुद के लिए चमचा शब्द सुनकर नीलम गिरी रो पड़ीं। टास्क में मृदुल तिवारी ने कहा कि मैं किसी को दोस्ती में चमचा नहीं कह सकता, जिससे सलमान खान भड़क गए।

जीशान कादरी ने कहा शो को अलविदा

'बिग बॉस 19' में एविक्शन ने घर का माहौल ही बदल दिया। सलमान खान ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे सुरक्षित हैं। इसके बाद एक स्टेज पर बसीर अली, अशनूर कौर, नीलम गिरी और जीशान कादरी को चढ़ाया गया। इसमें सबसे पहले बसीर अली सुरक्षित हुए, उनके बाद नीलम गिरी सेफ हुईं। वहीं अशनूर के सुरक्षित होने के बाद जीशान कादरी को घर जाना पड़ा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article