टीवी मसाला

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की हुई बल्ले-बल्ले, 'अनुपमा' के बाद राजन शाही संग दोबारा करेंगे काम?

Gaurav Khanna To Work Again With Rajan Shahi: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद ही गौरव खन्ना की खुशी का ठिकाना नहीं है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना ने बताया कि वो एक बार फिर राजन शाही के साथ काम करेंगे।

Image

Pic Credit: Instagram

Gaurav Khanna To Work Again With Rajan Shahi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने हिस्सा लिया था। इस सीजन में गौरव खान के साथ प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक टॉप 5 फाइनलिस्ट बनकर सामने आए थे। 7 दिसंबर को हुए ग्रैंड फिनाले सलमान खान ने गौरव खन्ना को विनर घोषित किया। फैन्स लगातार यह शो जीतने के लिए गौरव खन्ना को बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने 'अनुपमा' सीरियल करने के बाद निर्माता राजन शाही (Rajan Shahi) के साथ दोबारा काम करने का फैसला किया है।

राजन शाही के साथ दोबारा काम करेंगे गौरव खन्ना

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए गौरव खन्ना ने कहा, 'राजन सर ने मुझे अनुज का किरदार निभाने के लिए कहा था। इस शो ने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। मैं उनका बहुत आभारी हूं। वे दूरदर्शी और शानदार कहानीकार हैं। राजन सर ने मुझसे यह भी वादा किया था कि वो 'अनुपमा' के बाद दूसरे प्लेटफॉर्म पर मेरे साथ दोबारा काम करेंगे।'

गौरव खन्ना ने आगे कहा, 'मैं यह नहीं बता सकता हूं कि यह कब होगा लेकिन चाहता हूं कि जल्दी हो। मैं अभी खाली हूं चलिए कुछ नया करते हैं। सलमान सर ने भी मुझे एक फिल्म का ऑफर दिया है तो राजन सर आप किसका इंतजार कर रहे हैं?' फैन्स भी गौरव खन्ना को राजन शाही के नेक्स्ट प्रोजेक्ट में काम करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। बताते चलें 'बिग बॉस 19' का टाइटल गौरव खन्ना ने अपने नाम किया है। वहीं दूसरी ओर फरहाना भट्ट दूसरे स्थान पर रहीं थी जबकि प्रणित मोरे दूसरे रनर-अप बने।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article