Shah Rukh Khan Give Training to Suhana for King: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान को पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म 'किंग' में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी में बड़े परदे पर बाप-बेटी की जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किंग' की शूटिंग बड़े जोरों-शोरों से शुरू की जा चुकी है। कुछ दिनों पहले यानी शाहरुख खान के जन्मदिन पर मेकर्स ने 'किंग' का टीजर भी जारी किया था, जिसमें अभिनेता जोरदार एक्शन करते हुए दिखाई दिए। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शाहरुख खान फिल्म 'किंग' के लिए बेटी सुहाना को एक्शन की ट्रेनिग दे रहे हैं।
सुहाना खान को ट्रेन कर रहे हैं शाहरुख खान
मंगलवार को, डैन्यूब प्रॉपर्टीज ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि दुबई में शाहरुख खान के नाम पर लगभग 4 हजार करोड़ की लागत से एक प्रीमियम कमर्शियल टावर प्रोजेक्ट बनाने जा रहे हैं। दुबई में हुए इस इवेंट में शाहरुख खान को फिल्म निर्माता फराह खान के साथ हिस्सा लेते हुए देखा गया। मंच पर हुई एक बातचीत के दौरान फराह खान ने बताया कि शाहरुख खान फिल्म 'किंग' के लिए बेटी सुहाना को एक्शन की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो फैन्स को भी पसंद आया।
फराह खान ने बताया कि सुहाना खान बहुत ही हार्डवोर्किंग भी है। वो अब किंग में नजर आने वाली हैं। बताते चलें सुहाना खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'द अर्चिज' से शुरू की थी। इस मूवी को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अगस्त्य नंदा, ख़ुशी कपूर, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अदिति 'डॉट' सहगल, और युवराज मेंडा सहित कई कलाकार नजर आए थे। वहीं दूसरी ओर 'किंग' में शाहरुख खान और सुहाना खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
