Bigg Boss 19 Salman Khan Show To Based On This Theme: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने अपने हर सीजन के साथ छोटे पर्दे पर तूफान मचाया है। सलमान खान का 'बिग बॉस' अब अपने 19वें सीजन के साथ भी टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' के लिए मेकर्स जोरों-शोरों पर तैयारियां कर रहे हैं। अभी तक टीवी के कई बड़े सितारों को भी 'बिग बॉस 19' के लिए अप्रोच किया जा चुका है। जहां कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस 19' की प्रीमियर डेट सामने आई थी। वहीं अब 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है, जो शो की थीम और कंटेस्टेंट्स से जुड़ा है।
बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की थीम इस बार बेहद दिलचस्प होने वाली है। इतना ही नहीं, एक बार फिर से शो में कंटेस्टेंट्स को सुपर पावर मिलेगी। 'बिग बॉस 19' को लेकर बिग बॉस तक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 'बिग बॉस 19' की थीम इस बार 'रिवाइंड' होने वाली है। अगस्त में शो का प्रीमियर होना कंफर्म हो चुका है, साथ ही 'बिग बस 19' के बाद 'बिग बॉस ओटीटी' का चौथा सीजन भी धूम मचाता नजर आएगा।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बिग बॉस तक ने ट्वीट में लिखा, "'बिग बॉस 19' का अगस्त में शुरू होना कंफर्म हो चुका है। मेकर्स ने तय किया है कि टीवी वर्जन को 3.5 महीने चलाया जाएगा और इसके बाद ओटीटी वर्जन शुरू होगा। 'बिग बॉस 19' की थीम इस बार 'रिवाइंड' होगी। शो में सीक्रेट रूम की वापसी होगी। दर्शक जहां कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करेंगे तो वहीं एविक्शन में बाकी कंटेस्टेंट का अहम योगदान होगा।"
