टीवी मसाला

Bigg Boss 19 का मिला इस फेमस यूट्यूबर को न्योता, करण जौहर के शो में मचा रहा है धमाल

Youtuber Approached For Bigg Boss 19: जल्द ही सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' दस्तक देने वाला है। ऐसे में खबर सामने आई है कि 19वें सीजन के लिए एक फेमस यूट्यूबर को अप्रोच किया गया है। ये यूट्यूबर अपनी हंसाने वाली वीडियो के लिए घर घर काफी मशहूर है।

Image

Youtuber Purav Jha Approached For Bigg Boss 19

Youtuber Approached For Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ वापिस लौटने को तैयार है। मेकर्स इस बार नए चेहरे और मजेदार ट्विस्ट टर्न्स के चलते दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले हैं। आए दिन शो से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हर साल की तरह इस बार भी 'बिग बॉस 19' को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि मेकर्स ने न्योता फेमस यूट्यूबर को भेजा है। ये कौन है और इस समय कौन से फेमस शो में नजर आ रहा है आइए जानिए सबकुछ टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

एंटेरटेन्मेंट गलियारे से उड़ती उड़ती खबर सामने आई है कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मेकर्स ने यूट्यूबर पूरव झा (Purav Jha) को अप्रोच किया है। 23 वर्षीय पूरव अपनी मजेदार वीडियो के चलते युवाओं के बीच काफी फेमस हैं। पूरव के यूट्यूब पर मिलियन सब्सक्राइबर भी है। इस समय यूट्यूबर करण जौहर के शो 'ट्रेटर्स' में नजर आ रहे हैं। जबरदस्त गेम के चलते मेकर्स ने पूरव को शो में लाने का फैसला लिया। ये भी माना जा सकता है कि पूरव की पॉपुलैरिटी मेकर्स को शो के लिए काम आ सकती है।

अभी तक 'बिग बॉस 19' के मेकर्स और पूरव झा की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। पूरव का नाम 'बिग बॉस 19' के लिए सामने आते ही फैंस खुशी के मारे झूम उठे हैं। बता दें 'बिग बॉस 19' इसी साल अगस्त के महीने में लॉन्च हो सकता है। मेकर्स जल्द ही शो का प्रोमो शूट कर सकते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article