Bigg Boss 19 Salman Khan Show Stuck In Legal Problem: टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। सलमान खान के 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स भी अपनी गेम और अंदाज के कारण अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। शो में जल्द ही कैप्टेंसी टास्क होने वाला है, जिसके लिए दावेदारों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। लेकिन इन सबसे इतर सलमान खान के 'बिग बॉस 19' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कानूनी पचड़ों में फंस चुका है। दो गानों का इस्तेमाल करने पर 'बिग बॉस 19' पर मुसीबत आ गिरी है। इतना ही नहीं, मेकर्स को गाने के चक्कर में दो करोड़ रुपये का हर्जाना भी देना पड़ सकता है।
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) ने अपने 11वें एपिसोड में 'चिकनी चमेली' और 'धत्त तेरी की' गाने का इस्तेमाल बगैर पब्लिक परफॉर्मेंस लाइसेंस के लिए किया था। ऐसे में कथित उल्लंघन के लिए पीपीएल ने बिग बॉस 19 के मेकर्स को आड़े हाथों लिया है, साथ ही लाइसेंस फीस के तौर पर 2 करोड़ रुपये की भी मांग की है। खबरों की मानें तो एडवोकेट हितेन अजय वासन ने 'बिग बॉस 19' के मेकर्स को 19 सितंबर को नोटिस भेजा था। इस बारे में बात करते हुए लीगल टीम से जुड़े सूत्र ने कहा, "दोनों ही गानों को सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट इंडिया से लाइसेंस मिला है, जो कि एक नामी म्यूजिक लेबल है और इसके पब्लिक परफॉर्मेंस अधिकार की देख-रेख पीपीएल के तहत होती है।"
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मेकर्स के बारे में बात करते हुए सूत्र ने आगे कहा, "पीपीएल का कहना है कि एंडेमोल शाइन इंडिया ने कॉपीराइट एक्ट 1957 के तहत लाइसेंस का इस्तेमाल नहीं किया है, जो कि उल्लंघन माना जाएगा।" इस मामले में पीपीएल ने "बिग बॉस 19' के मेकर्स से 2 करोड़ रुपये की मांग की है। हालांकि इसपर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
