टीवी मसाला

Bigg Boss 19: जुलाई नहीं बल्कि अगस्त में इस दिन TV पर दस्तक देगा सलमान खान का शो! TRP में मचाएगा तूफान

Bigg Boss 19 Going To Premier On This Date In August: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो अपने नए सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं अब इसकी प्रीमियर डेट भी सामने आ चुकी है।

Image

'बिग बॉस 19' की प्रीमियर डेट आई सामने!

Bigg Boss 19 Going To Premier On This Date In August: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर हर बार कब्जा जमाया है। सलमान खान का 'बिग बॉस' अपने हर सीजन के साथ टीवी पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। वहीं इस बार भी सलमनान खान 'बिग बॉस' के 19वें सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। सीजन के लिए बीते लंबे वक्त से कंटेस्टेंट्स की तलाश चल रही है। अभी तक कई सितारों के नाम भी 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए सामने आ चुके हैं। हालांकि कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने सलमान खान के शो का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया है। वहीं अब 'बिग बॉस 19' की प्रीमियर डेट भी सामने आ चुकी है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फैन पेज बिग बॉस डॉट ताजा खबर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने शो के प्रीमियर डेट का खुलासा किया। पोस्ट के मुताबिक, सलमान खान का ये शो 3 अगस्त को टीवी पर दस्तक दे सकता है। पोस्ट का कहना है कि ये कंफर्म हो चुका है कि सलमान खान 'बिग बॉस 19' के साथ अगस्त में टीवी पर एंट्री मारेंगे। हालांकि प्रीमियर डेट को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में 3 अगस्त की तारीख भी अटकलों तक ही सीमित है।

'बिग बॉस 19' के लिए इन स्टार्स के नाम आए सामने

बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए अभी तक कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें खुशी दुबे, राज कुंद्रा, धीरज धूपर, डेजी शाह और कृष्णा श्रॉफ जैसे सितारे शामिल हैं। इस सीजन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें इंफ्लुएंसर या फिर यू-ट्यूबर की एंट्री नहीं होगी। लेकिन बीते दिन ही यू-ट्यूबर लक्ष्य चौधरी का नाम शो के लिए सामने आया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article