टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी कृष्णा श्रॉफ? टाइगर की बहन ने खुद दिया रिएक्शन

Krishna Shroff Gives Reaction On Rumors Of Bigg Boss 19: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' अगले महीने छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' को लेकर खबर आ रही है कि कृष्णा श्रॉफ शो का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन अब इस मामले पर उन्होंने रिएक्शन दिया है।

Image

'बिग बॉस 19' पर कृष्णा श्रॉफ ने दिया रिएक्शन

Krishna Shroff Gives Reaction On Rumors Of Bigg Boss 19: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' के लिए मेकर्स ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जोरों-शोरों पर कंटेस्टेंट्स की तलाश की जा रही है। अभी तक कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स के नाम भी 'बिग बॉस 19' के लिए सामने आ चुके हैं, जिसमें राम कपूर से लेकर पूरव झा और मिस्टर फैजू जैसे सितारे शामिल हैं। 'बिग बॉस 19' को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि सलमान खान के शो के लिए एक्ट्रेस कृष्णा श्रॉफ को भी अप्रोच किया गया है। मेकर्स ने उन्हें शो का हिस्सा बनने का ऑफर दिया है। इसके बाद से ही कृष्णा श्रॉफ के 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आने की अटकलें लगने लगी थीं। लेकिन अब इस मामले पर खुद कृष्णा ने चुप्पी तोड़ी है।

सोशल मीडिया पेज इंस्टैंट बॉलीवुड ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी की थी, जिसमें अपूर्वा मखीजा, धीरज धूपर, मिस्टर फैजू, राम कपूर, पूरव झा और गौरव तनेजा जैसे कई नामी स्टार्स शामिल थे। लेकिन लिस्ट में अपना नाम देखकर कृष्णा श्रॉफ खुद को रोक नहीं पाईँ और उन्होंने कमेंट में लाफिंग इमोजी के साथ लिखा, "LOL।" कृष्णा श्रॉफ के इस कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

'बिग बॉस 19' पर कृष्णा श्रॉफ ने दिया रिएक्शन

'बिग बॉस 19' पर कृष्णा श्रॉफ ने दिया रिएक्शन

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) पर आए कृष्णा श्रॉफ के रिएक्शन को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। एक यूजर ने लिखा, "इसका मतलब ये है कि आप नहीं आ रहीं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "गजब बेज्जती है यार।" बता दें कि 'बिग बॉस 19' के लिए 'जादू तेरी नजर' एक्ट्रेस खुशी दुबे को भी अप्रोच किया गया था। उनके अलावा मुनमुन दत्ता और गौतमी कपूर का नाम भी शो के लिए सामने आया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article