टीवी मसाला

Bigg Boss 19: गेम में ढीले पड़े मृदुल तिवारी को सलमान खान ने दिया रियलिटी चेक, बोले- फैंस हाथ खड़ा कर देंगे...

Bigg Boss 19 Salman Khan Gives Reality Check To Mridul Tiwari: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान, मृदुल तिवारी को रियलिटी चेक देते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Salman Khan Gives Reality Check To Mridul Tiwari: कलर्स टीवी के चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन धमाल पर धमाल देखने को मिल रहा है। आज 'बिग बॉस 19' का वीकेंड का वार एपिसोड आएगा, जिसमें सलमान खान मनोरंजन का तड़का तो लगाएंगे ही। साथ ही कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक भी देते नजर आएंगे। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें सलमान खान मृदुल तिवारी को रियलिटी चेक देते नजर आए। सलमान खान ने मृदुल को चेतावनी भी दी कि अगर उनकी गेम यूं ही चलती रही तो एक पल को आकर फॉलोअर्स भी हाथ खड़ा कर लेंगे।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ा ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। सलमान खान ने मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) से गेम को लेकर कहा कि आप किसी न किसी की छत्रछाया में चल रहे हैं। आप प्लस वन की कैटेगरी में आ चुके हैं। सलमान खान ने मृदुल तिवारी से उनके फॉलोअर्स की संख्या पूछी, जिसपर यू-ट्यूबर ने बताया कि उनके कुल फैंस 35 मिलियन हैं। इसपर सलमान खान ने कहा, "आपको लगता है कि आप कुछ नहीं करेंगे तो भी आपके फैंस वोट दे देंगे, नहीं देगा कोई आपको वोट जब आप दिखोगे ही नहीं।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में सलमान खान की मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) को नसीहत यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने मृदुल तिवारी से इस बारे में आगे कहा, "एक वक्त ऐसा आएगा जब आपके फॉलोअर्स भी हाथ खड़ा कर देंगे।" बता दें कि मृदुल तिवारी के अलावा शो में आज गौरव खन्ना, अशनूर कौर और कई कंटेस्टेंट्स की भी क्लास लगने वाली है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article