टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान ने कुनिका सदानंद को कहा अमाल-अभिषेक के 'फसाद की जड़', बोले- अपनी इज्जत खुद हाथ में...

Bigg Boss 19 Salman Khan Exposes Kunickaa Sadanand: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान कुनिका सदानंद की पोल खोलते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने एक्ट्रेस को 'फसाद की जड़' भी कहा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Salman Khan Exposes Kunickaa Sadanand: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में बीते दिन अभिषेक बजाज और अमाल मलिक की लड़ाई हो गई थी। ये झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क ही रद्द कर दिया। वहीं अब वीकेंड का वार पर सलमान खान इस झगड़े का हिसाब करते नजर आएंगे। झगड़े पर उन्होंने अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की तो क्लास लगाई ही, साथ ही अब कुनिका सदानंद को भी आड़े हाथों लिया है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि सलमान खान ने कुनिका सदानंद को अमाल मलिक (Amaal Mallik) और अभिषेक बजाज के बीच हुए झगड़े में 'फसाद की जड़' बताया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि सलमान खान ने अमाल मलिक (Amaal Mallik) से सवाल किया कि आपने क्या कहा था? इसपर अमाल मलिक ने जवाब दिया, "अशनूर के बारे में कुछ कहते हैं तो अभिषेक को सुरसुरी लग जाती है।" इसपर कुनिका सदानंद ने कहा कि नहीं इन्होंने बजाज को सुरसुरी नहीं कहा था बल्कि 'उसमें सुरसुरी हो जाती है' कहा था। उनकी बात पर सलमान खान ने कहा, "कुनिका...अपनी इज्जत अपने हाथ में है। आप वही गलतियां बार-बार दोहरा रही हैं। पूरी मुसीबत की जड़ कुनिका जी हैं। ये तथ्य है।" सलमान खान की बातों पर कुनिका सदानंद ने उन्हें बीच में टोकने की कोशिश की। लेकिन सलमान खान ने आंखें दिखाते हुए बोला, "कुनिका एक सेकंड...।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के इस प्रोमो वीडियो को देख दर्शक भी दो हिस्सों में बंट चुके हैं। जहां कुछ लोग अमाल मलिक (Amaal Mallik) का साथ दे रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि अमाल मलिक ने इसके अलावा भी अशनूर कौर के बारे में काफी बुरी-बुरी बातें कहीं हैं, लेकिन सलमान खान उन्हें कुछ नहीं कहते। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि इस वीकेंड का वार से 'बिग बॉस 19' का गेम क्या रुख लेगा।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article