TRP में 'बिग बॉस 19' का भट्टा बैठा गए ये 7 कारण, दर्शकों की बर्दाश्त से भी बाहर हो रहा है अच्छा-खासा शो

Bigg Boss 19 TRP Drops Due To These 7 Reasons: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' की टीआरपी अब गिरती ही जा रही है। दर्शकों ने इसकी वजह का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स संग पक्षपात के साथ-साथ कुछ कंटेस्टेंट को बेवजह का स्क्रीनटाइम देना शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Oct 3 2025, 16:59 IST
तो ये हैं 'बिग बॉस 19' की टीआरपी गिरने के कारण!Image Credit : Jio Hotstar01 / 08

तो ये हैं 'बिग बॉस 19' की टीआरपी गिरने के कारण!

Bigg Boss 19 TRP Drops Due To These 7 Reasons: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाका किया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन बवाल देखने को मिल रहा है। शो जब शुरू हुआ था तो लोगों को लगा था कि ये सीजन 13 को टक्कर देगा। लेकिन अब 'बिग बॉस 19' की टीआरपी सप्ताह दर सप्ताह गिरती ही जा रही है। वहीं दर्शकों ने भी इसकी वजह का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'बिग बॉस 19' की टीआरपी गिरने के कारणों पर-

बिग बॉस द्वारा पक्षपात करनाImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

बिग बॉस द्वारा पक्षपात करना

​'बिग बॉस 19' में जहां शुरुआती सप्ताह बेहद धमाकेदार चल रहे थे तो वहीं अब शो पर फिर से आरोप लगने लगा है कि मेकर्स कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ पक्षपात कर रहे हैं और ये पक्षपात 'बिग बॉस 19' को गलत दिशा में लेकर जा रहा है।​

अमाल मलिक और तान्या मित्तल को ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलनाImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

अमाल मलिक और तान्या मित्तल को ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलना

​'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक और तान्या मित्तल की दोस्ती दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आ रही है। दर्शकों का कहना है कि मेकर्स उन्हें जबरदस्ती साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें ज्यादा स्क्रीनटाइम दिया जा रहा है, जिससे शो बोरिंग बन रहा है।​

बसीर अली, गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज जैसे कंटेस्टेंट्स को अनदेखा करनाImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

बसीर अली, गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज जैसे कंटेस्टेंट्स को अनदेखा करना

​'बिग बॉस 19' के दर्शकों का कहना है कि लाइव फीड में जहां गौरव खन्ना को कई बार मुद्दे बेबाकी से रखते हुए, झगड़े सुलझाते हुए और गेम खेलते दिखाया गया है, लेकिन एपिसोड में मेकर्स उन्हें जगह नहीं देते हैं। वहीं बसीर अली और अभिषेक बजाज को भी मेकर्स नजरअंदाज कर रहे हैं।​

आवेज दरबार का गलत एविक्शनImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

आवेज दरबार का गलत एविक्शन

​'बिग बॉस 19' से बीते सप्ताह आवेज दरबार का एविक्शन हुआ, जो कि लोगों को बहुत गलत लगा। दर्शकों का कहना था कि वोटिंग ट्रेंड में नीलम गिरी लगातार पीछे चल रही थीं, उसके बाद भी मेकर्स ने आवेज दरबार को बाहर निकाल दिया। उनके एविक्शन से कई सितारे भी नाखुश थे।​

अमाल मलिक का बीबी रेडियो सुन परेशान हुए दर्शकImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

अमाल मलिक का बीबी रेडियो सुन परेशान हुए दर्शक

​'बिग बॉस 19' में करीब 10 मिनट अमाल मलिक का बीबी रेडियो चलता है, जिसमें वह लोगों से अपनी बात करते हैं, साथ ही गाना गाते हैं। लेकिन अमाल मलिक का बीबी रेडियो लोगों को लगातार बोर कर रहा है। दर्शकों का कहना है कि अमाल मलिक को इतना फेवर क्यों करना, जबकि दर्शक ये बीबी रेडियो बिल्कुल नहीं देखना चाहते।​

​शहबाज बडेशा की मौजूदगी अब कर रही है दर्शकों को परेशानImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

​शहबाज बडेशा की मौजूदगी अब कर रही है दर्शकों को परेशान

​​'बिग बॉस 19' में शहबाज बडेशा ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। शहबाज बडेशा की हरकतें अब दर्शकों को हताश कर रही हैं। मनु पंजाबी ने जहां कहा कि शहबाज बडेशा को बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा है तो वहीं काम्या पंजाबी ने भी लिखा कि शहबाज पहले अच्छा कर रहा​​​

बोरिंग वीकेंड का वारImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

बोरिंग वीकेंड का वार

​'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार भी दर्शकों को पक्षपाती लग रहा है। उनका कहना है कि वीकेंड का वार पर जानबूझकर कुछ कंटेस्टेंट्स को निशाना बनाया जाता है। लेकिन जो कंटेस्टेंट्स असल में गलत हैं, सलमान खान उन्हें कुछ नहीं कहते। यहां तक कि सलमान खान दो सप्ताह से शहबाज की तारीफ कर रहे हैं और दर्शकों को ये बात खलने लगी है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!