Bigg Boss 19 Weekend Ka War: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम का रुख बदलता हुआ नजर आता है। वहीं जब कोई कंटेस्टेंट गेम में धीमा पड़ता नजर आता है तो उसे सही करने के लिए वीकेंड का वार पर सलमान खान मौजूद होते हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का बीते दिन का वीकेंड का वार भी बेहद धमाकेदार रहा। सलमान खान ने जहां तान्या मित्तल से लेकर नीलम गिरी तक की जमकर क्लास लगाई। वहीं उन्होंने शो में कुछ कंटेस्टेंट्स के प्रति पक्षपात दिखाने के आरोपों पर भी चुप्पी तोड़ी। सलमान खान ने एपिसोड में रहते हुए कहा कि मैंने सबसे ज्यादा अमाल मलिक को लताड़ा है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बीते सप्ताह आए वीकेंड का वार के बाद सलमान खान और मेकर्स पर अमाल मलिक के लिए पक्षपाती होने का आरोप लगा था। दर्शकों का आरोप था कि मेकर्स अमाल मलिक को तो बचाने की कोशिश कर ही रहे हैं, उनके साथ-साथ शहबाज बडेशा की गलतियों पर भी पर्दा डाल रहे हैं। यहां तक कि काम्या पंजाबी, राहुल वैद्य, देवोलीना भट्टाचार्जी और गौहर खान जैसे कई एक्स कंटेस्टेंट्स ने भी इस मामले पर ट्वीट किया था। लेकिन अब सलमान खान ने पक्षपात के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से सवाल किया कि उन्होंने शो में किस कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा आलोचना की है। इसपर ज्यादातर लोगों ने अमाल मलिक का नाम लिया।
वहीं खुद सलमान खान ने भी 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "हां मैंने सबसे ज्यादा अमाल को लताड़ा है, लेकिन हर चीज ऑन एयर नहीं होती है। कुछ चीजें मैंने उसे निजी तौर पर कही हैं, वो चीजें जो शायद मैं किसी और को नहीं कहूंगा। इसका ये मतलब नहीं है कि मैं अमाल के लिए पक्षपाती हूं। यहां तक कि शो से बाहर भी लोग कहते हैं कि मैं शो में अमाल और कुनिका सदानंद के लिए पक्षपाती हूं। लेकिन ये सही नहीं है। मेरे इरादे हमेशा आप लोगों को गाइड करने, सही करने और कंटेस्टेंट्स को सुधारने के लिए होते हैं। मैं लोगों से उस हिसाब से बर्ताव करता हूं, जो वो घर में हैं ना कि जो वो बाहर हैं।"
