टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फरहाना खान के ऊपर फिर फूटा सलमान खान का गुस्सा, शहबाज बडेशा को थप्पड़ जड़ने पर लगाई फटकार

Salman Khan Bashed on Farhana Bhatt: शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कल वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने फरहाना भट्ट पर गुस्सा निकाला। सलमान ने फरहाना को इसलिए लताड़ा क्यूंकी पिछले हफ्ते कैप्टेन बनने के बाद कंटेस्टेंट ने शहबाज बडेशा को चेहरे पर तेज थप्पड़ मारा था।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Salman Khan Bashed on Farhana Bhatt: विवादों से लबालब भरा शो 'बिग बॉस' का क्रेज पिछले 19 सालों से लोगों के दिलों दिमाग में बसा हुआ है। हर सीजन एक नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ छोटे परदे पर दस्तक देता है। सिर्फ यही नहीं टीवी और बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस शो में अपनी किस्मत चमकाने जरूर आता है। अब शो अपने 19वें सीजन के साथ लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। हर बार की तरह सलमान खान ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं जिनके गुस्से से कंटेस्टेंट्स कभी नहीं बच सकते। अभी पिछले दिन के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने फरहाना भट्ट और शहबाज बडेशा के थप्पड़ कांड का मुद्दा उठाया और कंटेस्टेंट को चेतावनी दे डाली।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के पिछले हफ्ते कप्तान बनने के बाद फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) को थप्पड़ मारा था। हालांकि शहबाज फरहाना को अपना दोस्त मानते हैं और उस बात को मजाक में तभी रफा-दफा कर दिया था। पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने इस थप्पड़ कांड पर कहा कि मैंने फरहाना को देखा उसने काफी जोर से शहबाज को थप्पड़ मारा था। आप तो इसलिए बच गई क्यूंकी शहबाज ने इसका मुद्दा नहीं बनाया और तुरंत उसने मूव ऑन कर दिया। अगर यही हरकत आपने किसी और के साथ कि होती तो ये बड़ी बात बन जाती और घर से बाहर होना पड़ता। शहबाज की दोस्ती ने आपको बचा लिया वरना बहुत बुरा होता। अगर आप शहबाज की जगह होती और किसी लड़की ने आपके साथ ऐसा किया होता तो आप पक्का इसका बड़ा मुद्दा बनाती।

सिर्फ यही नहीं सलमान खान शहबाज की तारीफ करते हैं कि कैसे उन्होंने 2 हफ्तों में ही दर्शकों को जमकर एंटेरटेन्मेंट किया। वहीं घर से पिछले हफ्ते आवेज दरबार एलिमिनेट हुए लेकिन इससे जनता के साथ-साथ कई सेलेब्स मेकर्स से नाराज हैं। आवेज दरबार के इविक्शन को अनफ़ेयर बताया जा रहा है। अब शो में कुल 14 कंटेस्टेंट बचे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article