Bigg Boss 19 Promo: शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों हंसी और आंसुओं की बाढ़ सी आ गई है। घर में कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों ने एंट्री लेकर कई लोगों को इमोशनल किया तो कईयों ने एंटरटेन। अब तक कुनिका सदानंद के बेटे, फरहाना भट्ट की माँ, गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा और अशनूर कौर के पिता घर में एंट्री ले चुके हैं। जनता को हर साल इस एपिसोड का इंतजार काफी होता है। इस बीच मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया जिसमें प्रणित मोरे के भाई प्रयाग ने एंट्री ली।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई प्रणित मोरे (Pranit More) से जिन्हे स्टोर रूम में बुलाया जाता है। लेकिन चालाकी करते हुए बिग बॉस कंटेस्टेंट को फ्रिज कर कमरें में बंद कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ घर में प्रणित के भाई प्रयाग की एंट्री हुई जो आते ही कहते हैं कि अच्छा हुआ बिग बॉस ने फरहाना भट्ट को फ्रिज किया हुआ है, अभी बहुत शांति है। इस दौरान बिग बॉस प्रणित को रिलीज कर देंगे और दोनों भाई एक दूजे को कसकर गले लगाते हुए नजर आए। प्रणित प्रयाग से पूछते हैं कि ये कपड़े क्या भाड़े यानी किराए के हैं। प्रोमो में असली मजा तब आया जब प्रणित की तरह उनके भाई प्रयाग भी रोस्टिंग में नंबर 1 निकले।
तान्या शिकायत करते हुए कहती हैं, 'इसके आधे जोक मेरे पर चलते हैं' तो जवाब में प्रयाग चुटकी लेते हुए कहते नजर आए कि जिसमें उसे मार्केट में ज्यादा वैल्यू मिलेगी उसपर ही मारेगा। फिर एक बार प्रयाग फरहाना को रोस्ट करते हुए बताते हैं कि कैसे सभी घरवाले बोर होते हुए कुछ दूसरा काम करना शुरू कर देते हैं। हालांकि फरहाना जब भी बोर होती हुईं कंटेस्टेंट ने लड़ना शुरू कर दिया। प्रणित मोरे के भाई के आने से घर का माहोल पूरा बदलता हुआ नजर आया। वहीं दूसरी तरफ प्रणित मोरे के भाई से पहले अमाल मलिक के घर से अरमान मलिक आएंगे। दोनों भाइयों का प्यार आपको आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा।
