Bigg Boss 19 News: टीवी दुनिया का जाना-माना रियलिटी शो 'बिग बॉस' हर साल छोटे परदे पर धमाल मचाता है। बीते हफ्ते शो के 19वें सीजन ने जनता को अलविदा कह दिया। इस बार मेकर्स एक से बढ़कर एक स्टार्स लेकर जनता के आगे सामने आए थे। जैसा की आपको मालूम है 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना बने। वहीं दूसरी तरफ खबर उडी की प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज अब एक दूजे के दोस्त नहीं रहे। ऐसा कहा गया कि प्रणित ने अभिषेक को शो से बाहर निकाला था जिसके चलते कंटेस्टेंट अब भी उनसे नाराज है। हालांकि दोनों ने अब इन खबरों पर रोक लगा दी है।
बीते दिन पेप्स ने शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कंटेस्टेंट रह चुके अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और प्रणित मोरे (Pranit More) को एक साथ स्पॉट किया। इस दौरान दोनों ने एक दूजे को कैमरे के आगे गले लगाकर सारे गिले-शिकवे भुलाए। इस दौरान प्रणित मोरे कहते हैं, 'बोला था ना मना लूंगा, मना लिया मैंने।' ऐसे में अभिषेक भी हँसते हुए कहते हैं कि दुश्मन अब दोस्त बन गए हैं, वो मेरा भाई है। ऐसे में अब साफ हो गया है कि प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज के बीच भाईचारा फिर से हो गया है, जो उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी। शो से बाहर निकलने के बाद अभिषेक बजाज ने कहा था कि उन्हे बुरा लगा की प्रणित ने अशनूर के बजाए उन्हे बाहर निकाल दिया। सिर्फ यही नहीं अभिषेक ने प्रणित को चालक खिलाड़ी का टैग दे डाला था।
वहीं बात करें प्रणित मोरे कि तो वह टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक थे। शो में उनका गौरव खन्ना, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और मालती चाहर संग अच्छी बान्डिंग रही। बीते दिन इन सभी का 'बिग बॉस 19' खत्म होने के बाद रीयूनियन हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। बता दें गौरव खन्ना को विनर बनने पर चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपए कैश प्राइज मिला था।
