टीवी मसाला

Bigg Boss 19: रिद्धिमा शर्मा ने खोली तान्या मित्तल की 'झूठी अमीरी' की पोल, कहा- 'अब तक एक भी ड्रेस वापस नहीं आई'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 11, 2025, 07:52 AM IST

Riddhima Sharma on Tanya Mittal: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के फाइनल तक पहुंचने वाली तान्या मित्तल (Tanya Mittal) एक बार फिर से विवादों में आ गई है। तान्या मित्तल की स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा (Riddhima Sharma) ने कई ऐसे आरोप लगाए है जिसने सबको हैरान कर दिया।

Image

Image Source: Riddhima Sharma Instagram

Riddhima Sharma on Tanya Mittal: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) खत्म हो गया है। लेकिन इस शो से जुड़े विवाद अब भी चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस शो से जुड़े एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं। इस शो जुड़े कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक इंटरव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच तान्या मित्तल (Tanya Mittal) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। तान्या मित्तल की स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा (Riddhima Sharma) ने उन पर सोशल मीडिया पर खुलेआम आरोप लगा दिया। जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

तान्या मित्तल पर रिद्धिमा शर्मा ने लगाए आरोप

तान्या मित्तल एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह तान्या मित्तल पर अभी हाल ही में लगे कुछ बड़े आरोप है। रिद्धिमा शर्मा ने लिखा 'मैंने हर इंटरव्यू में तान्या को सपोर्ट किया है। मेरे सारे इंटरव्यू, बाइट्स, सेलिब्रिटी वोटिंग वीडियो, सपोर्ट वीडियो चेक कर लो। उनकी अपनी इंटरव्यू में भी मैंने उनका साथ दिया। मेरे ही कपड़े सोर्स करवाकर अब मुझे ही एटीट्यूड। एक बात बिल्कुल साफ कर दूं डिजाइनर और स्टाइलिस्ट में बहुत फर्क होता है। मैं स्टाइलिस्ट हूं। पूरा एक हफ्ता, हर साड़ी-लहंगा मैंने ही भेजा और सब महंगे थे। चाहे तो ब्रांड्स खुद चेक कर लो।' उन्होंने आगे लिखा 'अब तक एक भी ड्रेस वापस नहीं आई। कपड़े बहुत पसंद आए, लेकिन एक बार भी थैंक्स नहीं बोला। और अब मुंह बनाकर टेलर-डिजाइनर की बात कर रही हैं। एक हफ्ते का आउटफिट 50 हजार का था। सिद्धिविनायक वाली नीली लहंगा 58 हजार का था। बिग बॉस में एक हफ्ते की फीस 50 हजार है। जितने कपड़े मैंने भेजे, सब महंगे थे। फिर भी मैं बहुत कम चार्ज कर रही हूं।' इसके अलावा भी रिद्धिमा शर्मा ने तान्या मित्तल को लेकर काफी कुछ लिखा है।

विवादों में रही हैं तान्या मित्तल

बिग बॉस 19 के दौरान तान्या मित्तल अपने दिखावे के चलते काफी विवादों में रही थीं। तान्या मित्तल ने कई ऐसे बयान दिए थे जिसको लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। रिद्धिमा शर्मा के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article