टीवी मसाला

Bigg Boss 19: नेहल चुडासमा को मिला सबसे कम वोट, बोरिया-बिस्तर बांध जाना पड़ा घर से बाहर!

Bigg Boss 19 Nehal Chudasama Gets Least Votes: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन धमाका हो रहा है। शो में इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड थे, जिसमें से नेहल चुडासमा को सबसे कम वोट हासिल हुए हैं। वहीं अब उनके एविक्शन पर मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Nehal Chudasama Gets Least Votes: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स आए दिन अपने अंदाज के कारण चर्चा में बने रहते हैं। शो में इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड थे, जिसमें प्रणित मोरे, बसीर अली, अभिषेक बजाज, नेहल चुडासमा और अशनूर कौर शामिल हैं। वहीं 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एविक्शन से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। शो को लेकर बताया जा रहा है कि प्रणित मोरे और नेहल चुडासमा को इस सप्ताह सबसे कम वोट हासिल हुए थे। ऐसे में नेहल चुडासमा को घर से बेघर होना पड़ा, लेकिन उनके एविक्शन पर मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर पहले खबर आई थी कि प्रणित मोरे को घर से बेघर होना पड़ा है। लेकिन फैनपेज के अपडेट के मुताबिक, प्रणित मोरे को नेहल चुडासमा से ज्यादा वोट हासिल हुए थे। ऐसे में वह घर से बेघर होने से बच गए। वहीं नेहल चुडासमा की गेम में सुधार देखते हुए मेकर्स ने उन्हें घरवालों की नजर से तो दूर कर दिया। लेकिन उन्हें एविक्ट न करते हुए सीक्रेट रूम में भेज दिया है। 'बिग बॉस 19' के इस अपडेट ने दर्शकों में गेम के प्रति उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ा दी है।

'वीकेंड का वार' पर लगेगा सितारों का मेला

बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में होस्ट की गद्दी एक बार फिर से सलमान खान संभालते नजर आएंगे। वहीं उनके अलावा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल और जिशु सेनगुप्ता अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'द ट्रायल 2' को प्रमोट करने के लिए शो का हिस्सा बनेंगे। इनसे इतर उर्फी जावेद भी 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार का हिस्सा बनने वाली हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article