टीवी मसाला

Bigg Boss 19: नीलम गिरी ने तान्या मित्तल संग दोस्ती पर लगाया विराम, बोलीं- सब खत्म, मैंने निभाई लेकिन...

Bigg Boss 19 Neelam Giri Open Up On Friendship With Tanya Mittal: 'बिग बॉस 19' फेम नीलम गिरी और तान्या मित्तल की दोस्ती अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। इस बात का खुलासा खुद नीलम गिरी ने किया है। उनका कहना है कि अब सब खत्म हो चुका है।

Image

फोटो क्रेडिट- नीलम गिरी इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Neelam Giri Open Up On Friendship With Tanya Mittal: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में रहकर नीलम गिरी और तान्या मित्तल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। नीलम गिरी और तान्या मित्तल को 'बिग बॉस 19' में उनकी दोस्ती के लिए भी खूब जाना जाता था। जहां 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद नीलम गिरी ने तान्या मित्तल को सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 खत्म होते ही नीलम गिरी से किनारा कर लिया। यहां तक कि सरेआम ये भी कहा कि नीलम गिरी ने उन्हें फेक कहा है। तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के बयानों के बाद भी नीलम गिरी (Neelam Giri) ने कहा था कि वह कोशिश करेंगी कि उनके और तान्या के बीच सब ठीक हो जाए। लेकिन हाल ही में पैपराजियों संग बातचीत के दौरान नीलम गिरी ने बताया कि उनकी और तान्या मित्तल की दोस्ती पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।

दरअसल, नीलम गिरी (Neelam Giri) से एक पैपराजी ने सवाल किया कि क्या उनके और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के बीच सबकुछ ठीक हो गया। इसपर नीलम गिरी ने ऐसा जवाब दिया, जिसने सबको चौंका दिया। भोजपुरी स्टार ने कहा, "पहले वाली बात ही नहीं रही दोस्ती में। दोस्ती खत्म हो गई है। मैंने दोस्ती निभाई, उसने नहीं निभाई।" नीलम गिरी की बातों ने साफ कर दिया कि तान्या मित्तल और उनके बीच जो मतभेद थे, उसमें कोई सुधार नहीं आया है। यहां तक कि अब दोनों की दोस्ती पूरी तरह से टूट चुकी है। बता दें कि नीलम गिरी ने पिंकविला टेली संग बातचीत में भी तान्या मित्तल के बर्ताव पर कहा था कि उन्हें तकलीफ होती है इन चीजों से।

तान्या मित्तल ने भी फेरा नीलम गिरी से मुंह!

'बिग बॉस 19' फेम तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने मीडिया संग बातचीत में जहां एक तरफ फरहाना भट्ट से मिलने की संभावना जताई थी। वहीं दूसरी ओर उन्होंने नीलम गिरी (Neelam Giri) संग दोस्ती पर कहा था, "लड़ाई मैंने किसी से की नहीं है और दोस्ती का पता नहीं।" उनकी बातों ने भी कहीं न कहीं साफ कर दिया था कि वह किसी से दोस्ती नहीं रखना चाहतीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article