भोजपुरी

बिग बॉस फेम नीलम गिरी ने बोल्डनेस का लगाया तड़का, हर अदा पर फिदा हुए फैंस

Neelam Giri Latest Pics: बिग बॉस 19 फेम नीलम गिरी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। नीलम की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। इस बीच नीलम गिरी की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में छा गई है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस क्लीन बोल्ड हो गए हैं। आइए नजर डालते है फोटोज पर...

Image

pic credit- neelam giri instagram

.Neelam Giri Latest Pics: बिग बॉस 19 फेम नीलम गिरी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। टीवी शो बिग बॉस करने के बाद नीलम गिरी की लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई है। लोग उन्हें और भी ज्यादा पसंद करने लगे हैं। इस बीच नीलम गिरी की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। सामने आई तस्वीरों में नीलम गिरी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। ये कहना गलत नहीं होगा कि नीलम गिरी की हर अदा पर लोग फिदा हो गए हैं। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...

नीलम गिरी ने शेयर की ऐसी फोटोज

बिग बॉस 19 में गर्दा उड़ाने वाली एक्ट्रेस नीलम गिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बोल्डनेस का तड़का लगा रही हैं। फोटोज में नीलम गिरी रेड ड्रेस में एक से एक पोज दे रही हैं। नीलम गिरी का हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बता दें कि नीलम गिरी की तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नीलम गिरी आप भोजपुरी की सबसे हसीन एक्ट्रेस हो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बिग बॉस में नीलम गिरी ने गर्दा उड़ा दिया।' इसी तरह से नीलम गिरी पर लोग प्यार बरसा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं नीलम गिरी

बिग बॉस 19 में धमाल मचाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। नीलम अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। नीलम का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। नीलम गिरी की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। इंस्टाग्राम पर नीलम को 5.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। बता दें कि बिग बॉस में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने सबको खूब एंटरटेन किया था। हालांकि वो शो को अपने नाम नहीं कर पाई। गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीत ली।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article