टीवी मसाला

Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी को बाहर करने के लिए मेकर्स ने रचा था षड्यंत्र? बहन प्रगति ने खोली शो की पोल-पट्टी

Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी का फेमस विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों आलोचनाओं का सामना कर रहा है। जैसा की कल घर से मिड वीक इविक्शन के चलते मृदुल तिवारी बाहर हो गए जिससे जनता को बड़ा झटका लगा। इस एलिमिनेशन से गुस्सा मृदुल तिवारी की बहन ने बिग बॉस के मेकर्स को लताड़ा।

Bigg Boss 19 Mridul Tiwari

Image Source: Jio Hotstar / Pragati Instagram

Bigg Boss 19 News: बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते टेंशन और ड्रामा का माहौल और भी गर्म हो गया। मृदुल तिवारी, जिन्होंने अपने मज़ेदार अंदाज़ और चालाकी से घर में सबका ध्यान खींचा, अब घर से बाहर हो गए हैं। उनके एलिमिनेशन ने फैंस को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सिर्फ यही नहीं शो के मेकर्स को भारी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। इस बीच मृदुल के एविक्शन को लेकर उनकी बहन प्रगति ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर मेकर्स पर भड़ास तो निकाली ही साथ ही शो की पोल पट्टी भी खोली।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) की बहन प्रगति वीडियो में कहती हैं, 'थोड़ी तो शर्म आ रही होगी मेकर्स को। आपको मालूम था नॉर्मल वोटिंग से मेरे भाई को नहीं निकाल सकते हो तो क्योंकि नॉर्मल जनता उसे घर से बेघर कभी नहीं करेगी। इसलिए आपने इतनी बड़ी साजिश रच दी उसके खिलाफ और इतनी बड़ी पॉलिटिक्स बैठा दी उसको निकालने के लिए। अरे जब निकालना ही था तो उसकी स्पीच तो पूरी दिखा देते और उसमें भी आपने इतने कट लगा दिया बिल्कुल ही खत्म कर दिया। सिर्फ यही प्रूफ करने के लिए कि उसने टास्क में कुछ बोला ही नहीं, गेम में कोई योगदान नहीं दे रहा। अरे एडिटर्स तो आपके हैं जो मर्जी वो दिखाओगे। अगर मृदुल कुछ अच्छा कर रहा है या बुरा आपको नहीं दिखाना तो नहीं दिखाओगे। एक सच्चे और असली पर्सनैलिटी को आप झेल नहीं पाए। अरे मृदुल फेक नहीं था तो आप सोच रहे होंगे की ये शो में क्यूँ है। घर में पेड ऑडियंस बुलाई और अपनी मर्जी से वोटिंग कराते हैं। थोड़ी शर्म कर लेते जनता अंधी नहीं है। आप इसे जनता का शो क्यूँ कहते हो क्योंकि आप लोग पक्षपाती हो, ये एक स्क्रिप्टिड शो है।'

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स पर भड़ास निकालते समय प्रगति के आंख में आँसू साफ झलक रहे थे। प्रगति का ये भी कहना है कि मेकर्स ने जनता के साथ तो धोखा किया साथ ही कईयों का दिल भी तोड़ा। मृदुल की बहन प्रगति का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बता दें की मिड वीक एविक्शन के चलते मृदुल बाहर हो गए। मृदुल के जाने से सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि गौरव खन्ना भी टूट चुके हैं। जनता के मुताबिक ये एक अनफ़ेयर एलिमिनेशन रहा जिसे बिग बॉस के मेकर्स ने पहले से प्लान किया हुआ था।

लेटेस्ट न्यूज

खुशबू डोगरा
खुशबू डोगरा Author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article