टीवी मसाला

Bigg Boss 19: मालती चाहर ने खोले तान्या मित्तल के राज, कहा, 'पेटीकोट पहना ब्लाउज नहीं...

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर दिया। दिवाली के मौके पर मालती चाहर ने घरवालों के आगे तान्या मित्तल के राज खोले जिसे सुन्न सभी अन्य कंटेस्टेंट्स हक्के बक्के रह गए। यहाँ देखिए 'बिग बॉस 19' का लेटेस्ट प्रोमो।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' आए दिन कोई ना कोई तमाशे होते रहते हैं। इन्ही तमाशे और लड़ाई झगड़ों से शो 'बिग बॉस 19' को टीआरपी पाने में मदद मिलती है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है कि कौन जनता को ज्यादा एंटरटेन करेगा। टीआरपी लिस्ट में शो को 1.3 रेटिंग मिली जो अब भी कम है। इन सब के बीच मेकर्स ने दिवाली के मौके पर एक धमाकेदार प्रोमो शेयर किया है। मालती चाहर फिर एक बार तान्या मित्तल की असलियत घरवालों के आगे लेकर आईं। मालती के दावों ने सभी के हाथ पैर ठंडे कर दिए।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई मालती चाहर (Malti Chahar) से जो कहती हुई नजर आईं, "तान्या बहुत सती सावित्री बनती है ना, घर के अंदर लोग क्या सोचते हैं इसके बारे में। तुम्हें बस एक साइड पता है दूसरी साइड नहीं पता। जिस तरह तान्या खुद को लोगों के आगे दिखाती है लेकिन असलियत में वो पूरे तरीके से अलग है। मिनी स्कर्ट में भी वीडियोज हैं इसके, एक में इसने पेटीकोट पहना हुआ है पीठ दिख रही है लेकिन ब्लॉउज नहीं पहना। अब समझ में आ रहा है तुम लोगों को वो क्यूं मीम मटीरियल क्यूंकी कहती कुछ और है दिखती कुछ ओर।" मालती चाहर द्वारा तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को लेकर इस खुलासे को सुन अभिषेक बजाज, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी अन्य कंटेस्टेंट का मुंह खुला का खुला रह जाता है। ये पहली बार नहीं जब मालती ने तान्या के खिलाफ मोर्चा खोला हो। घर में वाइल्ड कार्ड बन एंट्री करते ही मालती ने तान्या को रियलिटी चेक दे डाला था। अभी पिछले एपिसोड में दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बनता देखा था लेकिन अब लगता है मालती के इस खुलासे से घर में आग लगने वाली है।

प्रोमो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'चलो अपने तो मनोरंजन का जुगाड़ हो गया, भाई मजा आएगा इस हफ्ते।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मजा आ गया ऐसे ही एक्सपोज करते हो इस फेक तान्या को।' सोशल मीडिया पर दर्शक दो गुटों में बट गए हैं कई लोग मालती तो कई तान्या को सपोर्ट करते हुए नजर आए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article