टीवी मसाला

'सबने देखा तुमने मिनी स्कर्ट्स पहने हैं...'- BB 19 में मालती चाहर ने उड़ाई तान्या की नींद, एक-एक झूठ से उठाया पर्दा

Bigg Boss 19 Malti Chahar Expose Tanya Mittal Brutally: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में बीते दिन मालती चाहर की एंट्री हुई। उनके आते ही घर का माहौल बदला हुआ नजर आया। वहीं अब मालती चाहर ने तान्या मित्तल की बखिया उधेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Malti Chahar Expose Tanya Mittal Brutally: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में बीते दिन ही क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की एंट्री हुई। उनकी एंट्री के साथ ही 'बिग बॉस 19' का रुख बदला हुआ नजर आया। मालती चाहर ने यूं तो कहा कि वह अमाल मलिक की टीम के साथ जाना चाहती हैं। लेकिन तान्या मित्तल और मालती चाहर में कुछ खास बनती हुई नजर नहीं आई। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें मालती चाहर ने तान्या मित्तल की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मालती चाहर ने तान्या मित्तल के एक-एक दावों का पर्दाफाश कर दिया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि तान्या मित्तल ने मालती चाहर से पूछा कि मैं बाहर अच्छी लग रही हूं या नहीं लग रही हूं। इसपर मालती ने कहा, "आप हमेशा ही साड़ी में नजर आती हो, लेकिन तुम्हारे पुराने सारे वीडियोज दिख रहे हैं।" उनकी बात पर तान्या मित्तल ने कहा कि मतलब मेरे ऊपर भरपूर रिसर्च की जा रही है। इसपर मालती चाहर ने जवाब देते हुए कहा, "तुम जो कह रही हो, अगर वो सच नहीं है अतीत में तो वो सब बाहर आ रहा है।" इसपर तान्या मित्तल ने कहा कि यार ये बकलावा वगेरह तो मैं करती ही हूं, ये तो आम बात है। उनकी बात पर मालती ने कहा, "हम भी करते हैं, हम नहीं बोलते ना। ये ऐसे कि तुम क्या दिखा रही हो तो लोग वही कैच कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर तू कह रही है कि तूने साड़ी पहनकर सबकुछ किया। लेकिन लोग देख रहे हैं कि तुमने मिनी स्कर्ट्स भी पहनी हैं।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मालती चाहर ने तान्या मित्तल के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "लोग ये भी बात कर रहे हैं कि तुमने क्या बिजनेस किये हैं। तुम कोई बिजनेस की बातें करती नहीं होगी कि तुमने क्या बिजनेस किये हैं। तान्या जैसा तुमने बताया है कि मैंने बहुत स्ट्रगल किया है, लेकिन तुम घर से बाहर नहीं निकली तो तुमने स्ट्रगल कैसे किया?" उनकी बात पर तान्या मित्तल ने जवाब दिया कि मेरा छोटा भाई मुझे बहुत सपोर्ट करता है। ज्यादातर काम मेरे वही करता है। इसपर मालती ने जवाब दिया, "तो वो स्ट्रगल कैसे हुआ?" वहीं तान्या ने आगे बात को बढ़ाते हुए कहा कि अब मैं चूप हो जाऊंगी, कुछ नहीं बोलूंगी। लेकिन मालती चाहर ने जवाब दिया, "चुप होती कहां हो तुम।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article