टीवी मसाला

Bigg Boss 19: मालती चाहर ने नेहल को कहा 'मतलबी' तो अभिषेक को दिखाया आईना, गौरव खन्ना ने दी तान्या को चेतावनी

Bigg Boss 19 Captaincy Task Promo Video Out Now: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बिग बॉस 19 में जल्द ही कैप्टेंसी टास्क होने वाला है, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में सदस्यों के बीच माहौल थोड़ा अलग नजर आया।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Captaincy Task Promo Video Out Now: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। सलमान खान के 'बिग बॉस 19' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं जिसने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। 'बिग बॉस 19' में बीते दिन नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें बसीर अली, मृदुल तिवारी, जीशान कादरी, नीलम गिरी, प्रणित मोरे और अशनूर कौर घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। वहीं आज शो में कैप्टेंसी टास्क होने वाला है, जिसमें तान्या मित्तल और मालती चाहर मोटिवेशनल गुरू बनती नजर आएंगी। वो एक-एक कर कंटेस्टेंट्स की गेम से पर्दा उठाएंगी, साथ ही उन्हें आईना भी दिखाएंगी। "बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के इस प्रोमो वीडियो ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

"बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि तान्या मित्तल और मालती चाहर को मोटिवेशनल स्पीकर बनना था। वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स को प्रैक्टिकल एग्जाम देते हुए आगे बढ़ना था। शो में दिखाया गया कि तान्या मित्तल ने अमाल मलिक को आईना दिखाते हुए कहा कि तू एक-एक दिन को काटने की तरह जी रहा है। वहीं मृदुल तिवारी के लिए तान्या ने कहा, "तू हम जैसा बनने के चक्कर में अपने आपको भूल चुका है।" वहीं मालती चाहर ने नेहल चुडासमा के लिए कहा, "आप थोड़े मतलबी हो और झूठ बोलते हो।" वहीं जब अशनूर कौर और अभिषेक बजाज उनके पास गए तो उन्होंने अशनूर के लिए कहा, "थोड़ी जिद्दी और मीन है।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज ने मालती चाहर से पूछा कि मैं ऐसा क्या करूं कि लोग मुझसे न भिड़ें। इसपर मालती चाहर ने जवाब दिया, "लोग तुमसे नहीं भिड़ेंगे तो तुम जाकर उनसे भिड़ने लगोगे।" मालती से इतर तान्या मित्तल ने गौरव खन्ना से कहा, "परफेक्ट बनने के चक्कर में कोई भी आपसे जुड़ नहीं पा रहा है।" ऐसे में गौरव खन्ना ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा, "अपनी कुर्सी की पेटियां बांध लें, क्योंकि मौसम अब बिगड़ने वाला है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article