टीवी मसाला

'बिग बॉस 19' के कम बजट ने काटी सलमान खान की फीस, भाईजान को अब मिलेंगे इतने करोड़

Salman Khan Fees For Bigg Boss 19: टीवी पर जल्द ही 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ लौटने की तैयारी में है। ऐसे में खबर सामने आ रही है कि शो के कम बजट के कारण सलमान खान को इस सीजन फीस कम दी जाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Image Source: Salman Khan Fees For Bigg Boss 19

Salman Khan Fees For Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का विवादित शो 'बिग बॉस' फिर के बार सुर्खियों में है। मेकर्स इसके 19वें सीजन के साथ दर्शकों के बीच दोबारा दस्तक देंगे जिसके लिए जनता अभी से उत्साहित हो गई है। अभी तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा बाकी है लेकिन रुमर्स चारों ओर फैलने शुरू हो गए हैं। खबर है कि मेकर्स इस सीजन को हिट बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। इसी के साथ अभी शो के होस्ट सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई। रुमर्स हैं कि सलमान खान की फीस में इस बार इजाफा नहीं बल्कि घाटा हुआ है।

मीडिया पोर्टल स्क्रीन के अनुसार सलमान खान 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को 15वें होस्ट करेंगे जिसके लिए उन्हे 120-150 करोड़ रुपए फीस दी जाएगी। पहले के मुताबिक इस बार शो का बजट कम है जिसके चलते खर्चों में कटौती की गई। इस बार 'बिग बॉस 19' पाँच हफ्तों तक चलेगा। सलमान ने 'बिग बॉस ओटीटी' के लिए 96 और 18वें और 17वें सीजन के लिए 200 करोड़ तक फीस चार्ज कर मेकर्स की जेबें ढीली की थीं। सलमान की फीस के साथ साथ अब और क्या कटौती होंगी देखना दिलचस्प होगा।

बता दें सलमान खान (Salman Khan) का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अगस्त महीने में शुरू होने की संभावना है। साथ ही मेकर्स टीवी, यूट्यूब, सोशल मीडिया और बॉलीवुड के कई स्टार्स को अप्रोच कर चुके हैं। साथ ही शो में इस बार थीम रीवाइन्ड होगी। कंटेस्टेंट्स के हाथ में भी अन्य घरवाले को निकालने की शक्ति होगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article