टीवी मसाला

Bigg Boss 19: 'जिस शो ने इतना दिया उसकी बुराई की...'- बसीर अली पर भड़के सलमान खान, सपोर्ट में उतरे फैंस

Bigg Boss 19 Salman Khan Bashed Baseer Ali: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में फिनाले में यूं तो सभी कंटेस्टेंट्स ने रंग जमाने की कोशिश की। लेकिन बसीर अली को सलमान खान ने जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने बिग बॉस 19 की बुराई के लिए बसीर अली को आड़े हाथों लिया।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Salman Khan Bashed Baseer Ali: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो चुका है, जिसमें सलमान खान तो मनोरंजन का तड़का लगा ही रहे हैं। साथ ही एक्स कंटेस्टेंट्स ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। यूं तो 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में हर किसी की खुशी देखने लायक रही। लेकिन सलमान खान इस खास मौके पर बसीर अली पर भड़के नजर आए। उन्होंने एविक्शन के बाद 'बिग बॉस 19' की बुराई के लिए न केवल बसीर अली को लताड़ लगाई, बल्कि उन्हें ये भी सलाह दी कि अगर उन्हें परेशानी थी तो बसीर को फिनाले में नहीं आना चाहिए था।

सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के ग्रैंड फिनाले में बसीर अली को ताना मारा और कहा, "बसीर घर से निकलने के बाद भी घर में ही थे। ये बिग बॉस बाहर खेल रहे थे।" ऐसे में बसीर अली ने जवाब दिया कि सर मुझे अंदर खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं सलमान खान ने कहा, "हमने मौका दिया था आपको, लेकिन आपको फैंस ने ही वोट नहीं दिया।" बसीर अली ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सर मैं यहां अपना सफर खत्म करने आया हूं। बहुत अच्छा रहा आप सबके साथ। वहीं सलमान खान ने तंज कसते हुए कहा कि अच्छा ये हमने तो पहले कभी नहीं सुना।

सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बसीर अली को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "जिस शो ने आपको इतना दिया, आप उसी की बाहर बुराई कर रहे हैं। आपकी ये शिकायत रही थी कि हम आपको वक्त नहीं देते थे वीकेंड का वार पर। देखो फिनाले में कितना टाइम दे दिया। मुझे एक बात बताओ अगर इतने ही नाराज थे तो मैं तो नहीं आता।" सलमान खान की बसीर अली के लिए लताड़ यहीं नहीं रुकी। लेकिन 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में बसीर अली संग हुए इस बर्ताव के लिए फैंस नाराज दिखाई दिये।

बसीर अली के सपोर्ट में एक यूजर ने लिखा, "मुझे इस लड़के के लिए बुरा लग रहा है, वो इस तरह के बर्ताव के लायक नहीं था। ये फिनाले है तो इसे अकेला छोड़ दो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं नम आंखों के साथ इसे ऐसे नहीं देख सकती, मेकर्स फिनाले में भी ये सब। इस वीडियो को देखने की हिम्मत नहीं है कि बसीर कितना शर्मिंदा हुआ है यहां।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये लोग फिनाले में भी बसीर को खींच रहे हैं, ये ऑब्सेशन अजीब ही है।। इस प्वॉइंट पर ये बहुत उदास करने वाला है। मुझे इसके लिए बुरा लग रहा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article