टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Written Update: जमाने के सामने गौरव खन्ना ने अपनी वाइफ आकांक्षा चमोला को किया किस, तान्या और फरहाना में हुई भिड़ंत

Bigg Boss 19 : टीवी शो बिग बॉस 19 का आज का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा है। आज घर में गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला ने एंट्री ली। अपनी वाइफ को देखकर गौरव सातवें आसमान पर पहुंच गए। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के बीच गंदी वाली लड़ाई हो गई।

Image

pic credit- gaurav khanna/ tanya mittal (instagram)

Bigg Boss 19 : सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस 19 में फैमिली वीक की शुरुआत हो चुकी है। हालिया एपिसोड में शो में कुनिका के बेटे और अशनूर के पिता ने एंट्री ली थी। अशनूर अपने पिता से मिलकर काफी भावुक हो गई थी। नए एपिसोड में गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला ने घर में एंट्री ली। वहीं इसके अलावा घर में काफी बवाल हुआ। तान्या मित्तल और फरहान भट्ट के बीच जंग छिड़ गई। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं लेटेस्ट एपिसोड में क्या-क्या हुआ।

फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल में हुई लड़ाई

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो का फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होगा, लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार है। मेकर्स ने गेम में फैमिली वीक शुरू किया, जिसमें कंटेस्टेंट्स अपने घरवालों से मिले। एपिसोड की शुरुआत में तन्या मित्तल इमोशनल हो गईं और फरहाना भट्ट ने उन्हें संभाला। हालांकि आगे चलकर दोनों की लड़ाई हो गई। तन्या मित्तल ने फरहाना भट्ट को गार्डन एरिया में इलायची थूकने पर डांटा और उठाने को कहा, लेकिन फरहाना ने मना कर दिया। इससे दोनों के बीच जोरदार बहस हो गई। तन्या ने उन्हें 'पागल औरत' कहा तो फरहाना ने भी वही बात लौटा दी। बाद में फरहाना ने आमल मल्लिक से बात की और कहा कि उन्होंने कभी किसी को बॉडी शेमिंग नहीं की, जैसा तन्या ने किया।

अशनूर कौर के पिता ने बनाया खाना

हालिया एपिसोड में अशनूर कौर के पिता ने घर में एंट्री ली थी। अशनूर ने अपने पिता को देखते ही उन्हें गले लगा लिया था। आज के एपिसोड में अशनूर कौर ने अपने पापा से पूछा कि गौरव खन्ना उनके पीछे क्या कर रहे हैं, तो पापा ने बताया कि गौरव अच्छा इंसान है। उन्होंने एक इंसिडेंट भी शेयर किया कि अशनूर, गौरव से बातचीत में बेहतर कर सकती थीं। अशनूर कौर के पापा ने कंटेस्टेंट्स के लिए स्वादिष्ट बटर चिकन और बटर पनीर बनाया, जिसमें शहबाज बदेशा ने उनकी मदद की।

गौरव खन्ना की वाइफ की हुई एंट्री

एपिसोड के आखिरी में गौरव खन्ना के चेहर पर खुशी आ गई। गौरव की वाइफ आकांक्षा चमोला ने घर में एंट्री ली। अपनी बीवी को देखकर गौरव इमोशनल हो जाते हैं। दोनों गले लगते हैं। एक-दूसरे को किस करते हैं। पर जैसे ही वो आकांक्षा को सबसे मिलवाने के लिए घर के अंदर लेकर जाते हैं, बिग बॉस उन्हें फिर से फ्रीज कर देते हैं। गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का ये अंदाज सबको जरूर पसंद आया होगा।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article