टीवी मसाला

Bigg Boss 19: भास्कर भट्ट को डेट करने की अफवाहों पर Farrhana ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'मेरी छवि खराब...'

Farrhana on Dating Rumours With Bhaskar Bhatt: 'बिग बॉस 19' की फर्स्ट रनरअप रहीं फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) को लेकर काफी समय से ऐसी अफवाहें उड़ रही थी कि भास्कर भट्ट को डेट कर रही हैं। इन अफवाहों का अब फरहाना खान ने हालिया इंटरव्यू में खंडन कर दिया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Farrhana on Dating Rumours With Bhaskar Bhatt: कश्मीरी मॉडल फरहाना भट्ट ने इस साल 'बिग बॉस' के 19वें सीजन में हिस्सा लिया था। 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट ने अपनी मेहनत के दम पर दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई। खास बात यह रही कि फरहाना भट्ट टॉप 5 फाइनलिस्ट का हिस्सा रहीं। बीती रात 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले के दौरान फरहाना भट्ट फर्स्ट रनरअप बनी। उम्मीद थी कि वो इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम करेंगी लेकिन ऐसा नहीं पाया आर यह गौरव खन्ना के हिस्से चली गई। 'बिग बॉस 19' के घर से बाहर होने के बाद अब फरहाना भट्ट ने अब भास्कर भट्ट संग उड़ीं डेटिंग की अफवाहों पर खुलकर बात की है।

शो में भास्कर ने की मदद पर दिया रिएक्शन

फरहाना भट्ट ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, 'क्या? भास्कर ने मेरी मदद की? बिलकुल नहीं। इस तरह के शो में कोई ऐसा कर भी सकता है क्या। उन्होंने ही मुझसे कहा था कि मेरी छवि खराब मत करो। इस शो में कम से कम तीन हफ्तों तक टिको। उन्होंने मुझे अपनी असली पर्सनालिटी दिखाने की सलाह दी थी। किसी को यकीन नहीं था कि मैं कुछ हफ्ते भी टिक पाउंगी।'

भास्कर संग रिश्ते में नहीं हैं फरहाना

फरहाना भट्ट ने डेटिंग अफवाहों पर कहा, 'हम अच्छे दोस्त हैं। मैं उनसे केवल एक या दो बार मिली हूं। वो केवल दोस्त है और इससे ज्यादा कुछ नहीं। भास्कर और मैं एक-साथ, यह केवल बेफाल्तू की बातें हैं। मैं यह सब पहली बार सुन रही हूं। भास्कर और मैं बस दोस्त हैं। यह मेरी उनसे केवल तीसरी मुलाकात थी।' ऐसे में अब फरहाना भट्ट ने क्लियर कर दिया है कि भास्कर के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। बताते चलें फरहाना भट्ट का बिग बॉस 19 में सफर काफी शानदार रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article