'धुरंधर' नहीं बन पाई रणवीर सिंह के करियर की टॉप वीकेंड ओपनर, इस एक फिल्म ने चकनाचूर किया सपना

Ranveer Singh's Weekend Opener: 'धुरंधर' ने रणवीर सिंह के करियर को एक बार फिर पटरी पर ला दिया है। यह फिल्म रणवीर सिंह के अब तक के करियर की टॉप वीकेंड ओपनर साबित हुई है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Dec 8 2025, 12:09 IST
'धुरंधर' नहीं बन पाई रणवीर सिंह के करियर की टॉप वीकेंड ओपनरImage Credit : Instagram01 / 08

'धुरंधर' नहीं बन पाई रणवीर सिंह के करियर की टॉप वीकेंड ओपनर

Ranveer Singh's Weekend Opener: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक 'धुरंधर' ने ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ रुपये आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि 'धुरंधर' रणवीर सिंह के अब तक के करियर की टॉप बेस्ट ओपनर साबित हुई है। आइए इस लिस्ट में देखें 'धुरंधर' रणवीर सिंह स्टारर किन-किन फिल्मों को धूल चटाई है। यह रही पूरी लिस्ट...

रॉकी और रानी की प्रेम कहानीImage Credit : Instagram02 / 08

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आई थीं। इस मूवी का कलेक्शन 45.90 करोड़ रुपये था।

बाजीराव-मस्तानीImage Credit : Instagram03 / 08

बाजीराव-मस्तानी

रणवीर सिंह की फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' को आज भी दर्शक समय निकालकर देख लेते हैं। इस मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में 46.77 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

83 मूवीImage Credit : Instagram04 / 08

83 मूवी

कबीर खान के निर्देशन में बनकर तैयार हुई रणवीर सिंह की फिल्म '83' का ओपनिंग वीकेंड में बिजनेस लगभग 47 करोड़ रुपये था। फिल्म की काफी तारीफ हुई थी।

गोलियों की रासलीला राम-लीलाImage Credit : Instagram05 / 08

गोलियों की रासलीला राम-लीला

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फिल्म में लोगों की इम्प्रेस करने में सफल रही थी। इस मूवी का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 52.75 करोड़ रुपये रहा था।

सिम्बाImage Credit : Instagram06 / 08

सिम्बा

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सिम्बा' ने ओपनिंग वीकेंड में 75.11 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। इस मूवी को सभी ने खूब पसंद किया।

धुरंधरImage Credit : Instagram07 / 08

धुरंधर

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' को लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह मूवी ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ रूपये कमाने में सफल रही है। 'धुरंधर' रणवीर सिंह के करियर की टॉप वीकेंड ओपनर बन गई है।

'पद्मावत'Image Credit : Instagram08 / 08

'पद्मावत'

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह ने विलेन का किरदार निभाया था। यह मूवी ओपनिंग वीकेंड में 114 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!