Bigg Boss 19 First Eviction: रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। सलमान खान के शो का आगाज हो चुका है। ऐसे में पहले दिन से ही सभी कंटेस्टेंट घर में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। इस बार शो में एक से एक स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे हैं। इस बीच शो में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिल रहा है। फरहाना भट्ट को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हालांकि इसके साथ एक ट्विस्ट भी है। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं...
फरहाना भट्ट के साथ हुआ खेल
बिग बॉस 19 में कंटेस्टेट्स को इस बार खुद तय करना था कि घर से बाहर कौन होगा। ऐसे में पहले लोग मृदुल तिवारी के बारे में चर्चा कर रहे थे। हालांकि मृदुल तिवारी ने बाकी कंटेस्टेंट्स को मना लिया और वो घर से बेघर नहीं हुए। लेकिन फरहान भट्ट अपनी बात लोगों के सामने रख नहीं पाई और उनपर गाज गिर गई। इसमें एक ट्विस्ट सामने आया है। एविक्शन के बाद फरहाना भट्ट को एक सीक्रेट रूम में भेजा गया है, जहां से वो सभी पर नजर रख रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि फरहाना भट्ट जल्द ही घर में वापसी कर सकती हैं। बिग बॉस के इस ट्विस्ट से फरहाना के फैंस गदगद हो गए हैं।
कौन हैं फरहाना भट्ट
फरहाना भट्ट एक एक्ट्रेस हैं और साथ ही पीस एक्टिविस्ट हैं। फरहान भट्ट कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फरहाना ने तृप्ति डिमरी और अविनाष तिवारी की फिल्म 'लैला मजनू' और 'नोटबुक' जैसी फिल्मों में काम किया हैं। अब फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 में धमाल मचा रही हैं। फरहाना भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
