टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट पर डाला गया था हिजाब पहनने का दबाव, बचपन में मां संग संग झेले थे ऐसे जुल्म

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' फ़ेम फरहाना भट्ट ने खुलासा किया कि उनपर हिजाब पहनने का दबाव डाला गया था। सिर्फ यही नहीं फरहाना ने ये भी बताया कि जैसे एक नेलपेंट लगाने पर घर में बहुत बड़ा बवाल खड़ा हो गया था।

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस फरहाना भट्ट इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। कश्मीर से ताल्लुक रखने वाली फरहाना भट्ट ने शो 'बिग बॉस 19' से घर-घर अपनी पहचान बनाई। फिनाले में पहुंचकर गौरव खन्ना से फरहाना भट्ट को करारी हार मिली। लगातार सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट को जनता का प्यार और सपोर्ट भरकर मिल रहा है। वहीं इस बीच फरहाना भट्ट ने अपनी निजी जिंदगी में हुए खौफनाक हादसों को लेकर खुलासा किया जिसे सुन आप भी सन्न रह जाएंगे।

टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फ़ेम फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने कहा कि जब मैं सड़क पर चलती थी तो लोग मुझे गंदी-गंदी बातें कहते थे। मेरे एक्टिंग करियर को छुड़ाने के लिए कमेटी बिठाई गई थी। एक बार मेरे खुद के रिश्तेदार बुलाकर कहते थे कि या तो एक्टिंग छोड़ दो या फिर घर बेचकर यहाँ से चले जाओ। मेरी माँ की बहुत बेइज्जती करते थे। मुझे मजबूरन अपने ही रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत करनी पड़ी क्योंकि मेरी माँ को परेशान किया जाता था। मेरा परिवार पिकनिक पर जाता था लेकिन मुझे लेके नहीं जाते थे। एक बार मेरी माँ को बुलाया लेकिन उन्होंने मना कर दिया मेरी खातिर। मेरे घर में रिश्तेदार आते थे देखने की क्या पहना है और कहते थे कि अगर इसने सूट पहना और सिर पर हिजाब करेगी तो ही लेकर जाएंगे साथ। मैंने ही जाने से मना कर दिया। मैं हिजाब करती हूँ लेकिन किसी के कहने पर नहीं करूंगी।

फरहाना भट्ट ने एक और खुलासा किया कि मैंने एक दिन एक दिन लाल कलर की नेलपेंट लगाई तो घर में हंगामा शुरू हो गया। सभी ने मेरी माँ से कहा कि इसके हाथों से नेलपेंट हटवाओ। मैंने उनसे प्यार से पूछा कि आखिर लाल नेलपेंट में दिक्कत क्या है? जवाब में उन्होंने मुझसे कहा कि इसमें तुम्हारे बाप का गंदा खून है इसलिए तुम्हें ये हटाना होगा। ये सुनने के बाद मेरी माँ खूब रोई थी। मेरा पिता के दूसरे शादी से हुए बच्चों से काफी अच्छा बॉन्ड है। हालांकि आज तक मैंने अपने पिता को नहीं देखा और मुझे ये भी नहीं मालूम की वो कैसे हैं। शुरू से ही मैंने अपनी माँ को बुराइयों से दूर रखा। बता दें फरहाना भट्ट की ये खुलासे सुनकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। कई लोगों का मानना है कि शायद इसलिए फरहाना का व्यवहार घर में ऐसा था।

खुशबू  डोगरा
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article