Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट की किस्मत के खुले दरवाजे, गोद में गिरा टीवी के बड़े रियलिटी शो का ऑफर
- Authored by: खुशबू डोगरा
- Updated Dec 9, 2025, 08:24 PM IST
Bigg Boss 19 Farhana Bhatt: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की रनरअप रहीं फरहाना भट्ट को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। अब हाल ही में खबर सामने आई कि फरहाना भट्ट को 'बिग बॉस' के बाद दूसरा बड़ा रियलिटी शो ऑफर हुआ है, जानिए नाम इस रिपोर्ट में।
Bigg Boss 19 Farhana Bhatt (1)
Bigg Boss 19 Farhana Bhatt: टीवी दुनिया का मजेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। 7 दिसंबर को शो का फिनाले हुआ था जिसकी चमचमाती ट्रॉफी और 50 लाख रुपए कैश प्राइज गौरव खन्ना ने जीती। गौरव खन्ना की जीत से जहां कुछ लोह खुश है तो कई डिजर्विंग विनर फरहाना भट्ट को मानते हैं। इन दिनों फरहाना भट्ट की पॉपुलैरिटी सातवें आसमान पर है। फरहाना भट्ट को जनता का सपोर्ट और प्यार दोनों ही मिल रहे हैं। अब शो 'बिग बॉस' के बाद फरहाना भट्ट की झोली में एक बड़ा रियलिटी शो आ गिरा।
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के बाद फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) को कलर्स ने 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) ऑफर कर डाला। इस खबर पर बात करते हुए फरहाना भट्ट ने मीडिया से कहा, 'अभी मुझे नहीं मालूम की क्या करूंगी। शायद 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बनूँगी। मुझे ऑफर मिल चुका है। अब मुझे पता नहीं कि मेकर्स को मैं चाहिए हूँ या नहीं। देखते हैं बात करेंगे।' इस बयान के बाद फरहाना के फैंस उत्साहित हो गए हैं कि उन्हे एक बार फिर परदे पर फरहाना भट्ट को देखने को मिलेगा। शो 'बिग बॉस' के बाद फरहाना भट्ट को खतरनाक स्टंट करता हुआ देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। अभी हाल ही में फरहाना भट्ट को मुंबई में देखा गया जहां वह पेप्स से पूछते हुए नजर आई की उनकी नजर में विनर कौन है। हालांकि पेप्स ने फरहाना भट्ट का ही नाम लिया तो वे खुश हो गईं।
बता दें खुद खुद फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने ही 'खतरों के खिलाड़ी' की वापसी कन्फर्म कर डाली। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि जनवरी में शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी। अब तक शो के लिए फरहाना भट्ट के साथ-साथ नेहल चुदासमा और प्रणित मोरे जैसे कई अन्य टीवी कलाकारों को ऑफर दिया गया है।