टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में एंट्री मारेंगे प्रणित मोरे! जान हथेली पर रख खतरों से लेंगे पंगा

Pranit More Open Up On Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। अभी तक शो के लिए बहुत से सितारों का नाम सामने आ चुका है। वहीं अब स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने भी मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- कलर्स, प्रणित मोरे इंस्टाग्राम

Pranit More Open Up On Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने अपने हर सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचाने का काम किया है। 'खतरों के खिलाड़ी' अपने 15वें सीजन के साथ भी टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। खुद रोहित शेट्टी ने इसकी पुष्टि की थी कि शो जल्द ही टीवी पर नजर आएगा। हालांकि अभी मेकर्स 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुटे हुए हैं। जहां 'बिग बॉस 19' से निकलने के बाद फरहाना भट्ट ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' में दिलचस्पी दिखाई और बताया कि वह शो का हिस्सा बन सकती हैं तो वहीं अब प्रणित मोरे (Pranit More) का नाम भी इसके लिए सामने आ रहा है।

'बिग बॉस 19' से निकलने के बाद प्रणित मोरे (Pranit More) से सवाल किया गया कि क्या वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगे। ऐसे में उन्होंने बताया कि वह रियलिटी शो में दिलचस्पी जरूर रखते हैं। न्यूज 18 संग बातचीत के दौरान प्रणित मोरे ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' पर कहा, "बिग बॉस का पता नहीं क्योंकि एक तो मैंने कर लिया और लोगों ने इतना प्यार दिया मुझे कि अच्छा लगा। लेकिन ये मानसिक तौर पर बहुत परेशान करने वाला है और भावनात्मक रूप से भी। लेकिन कोई और रियलिटी शो आएगा और जो कुछ अलग कॉन्सेप्ट रहेगा, दिलचस्प होगा तो मैं जरूर सोचूंगा। लेकिन अभी मेरी प्राथमिकता स्टैंड-अप है।" प्रणित मोरे की बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हाथ आजमाना चाहेंगे।

बता दें कि प्रणित मोरे (Pranit More) ने 'बिग बॉस 19' में टॉप 3 तक अपनी जगह बनाई थी। लेकिन इंटरव्यू में प्रणित मोरे ने बताया कि उन्हें जरा भी उम्मीद नहीं थी कि वह टॉप 5 तक भी पहुंचेंगे। प्रणित मोरे के अलावा तान्या मित्तल भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बन सकती हैं, क्योंकि उन्होंने 'बिग बॉस 19' में रहते हुए भी कहा था कि वह रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनना चाहती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article