Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Amaal Mallik Fight: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। कभी टास्क में तो कभी ड्यूटीज पर कंटेस्टेंट्स एक-दूजे से झगड़ते नजर आते हैं। 'बिग बॉस 19' में बीते दिन फरहाना भट्ट और शहबाज बडेशा की जमकर लड़ाई हुई। दोनों ने एक-दूजे को चमची और घटिया जैसे शब्दों से पुकारा। वहीं अब फरहाना भट्ट का झगड़ा शो में अमाल मलिक से होने वाला है। दोनों बर्तन की ड्यूटी पर एक-दूजे से झगड़ते नजर आएंगे। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट बर्तन धोने की ड्यूटी के दौरान एक थाली धुलना भूल गईं। इसपर अमाल मलिक ने कहा कि भूलो मत भाई कुछ भी, जो हो कर दो। लेकिन अमाल मलिक की ये बातें फरहाना को पसंद नहीं आईं। उन्होंने कहा कि छोड़ दो मैं खुद कर लूंगी। वहीं कुनिका सदानंद ने उनके बीच आकर कहा कि रहने दे वो कर रहा है। इसपर फरहाना भट्ट ने जवाब दिया कि इतना सुनाते क्यों हो फिर। वहीं अमाल मलिक ने जवाब में कहा, "सुनाया जाएगा, हमें भी सुनाया जाता है ड्यूटी के लिए।" फरहाना भट्ट ने उनसे कहा, "तुझे करना है तो कर, नहीं करना है तो मुझे दे।"
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट की बातें सुनकर अमाल मलिक का पारा चढ़ गया और उन्होंने बर्तन धुलने से साफ इंकार कर दिया। अमाल ने कहा कि अब कर लो जो करना है। फरहाना ने भी उन्हें कहा, "निकल।" फरहाना के बर्ताव पर अमाल मलिक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि तुझसे इज्जत से बात कर रहा हूं तो इज्जत से बात कर। उनके जवाब में फरहाना भट्ट ने कहा कि मत दो मुझे इज्जत, ऐसी इज्जत नहीं चाहिए। अमाल मलिक ने सॉरी की डिमांड की और कहा, "निकल' किसी के बाप से नहीं सुनूंगा मैं।" उन्होंन नेहल चुडासमा से कहा कि जब तक आप सॉरी नहीं बुलवाओगे, मैं बर्तन नहीं धुलूंगा। वहीं फरहाना ने कहा, "सॉरी माय फुट।"
