टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट ने पार्टी में लगाए बसीर अली संग ठुमके, दोनों की कमेस्ट्री ने खींचा फैंस का ध्यान

Farhana Bhatt Party: बीती रात शो 'बिग बॉस 19' फ़ेम फरहाना भट्ट ने अपने दोस्तों के लिए पार्टी रखी। इस पार्टी से सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है जिसमें फरहाना भट्ट और बसीर अली डांस कर रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस खुश हुए।

Image

Image Source: Instagram

Farhana Bhatt Party: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ चुकीं फरहाना भट्ट इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फरहाना भट्ट को भले ही फिनाले में गौरव खन्ना से करारी हार मिली लेकिन लोगों की नजरों में वहीं विनर कहलाई गई। सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट को जबरदस्त फैंस का सपोर्ट और प्यार मिल रहा है। बीते दिन फरहाना भट्ट ने शो 'बिग बॉस 19' की सक्सेस पार्टी रखी थी जिसमें उनके सभी दोस्त शामिल हुए थे।

    शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की रनरअप रह चुकीं फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने बीते दिन पार्टी रखी थी जिसमें वे ड्रीम गर्ल बनकर पहुंची। फरहाना ने पार्टी के लिए वाइन कलर की डिजाइन ड्रेस पहनी जिसमें उन्हे देख सभी दीवाने हो गए। बालों में बड़े गुलाब के फूल लगाकर फरहाना किसी 90 दशक की हीरोइन लग रही थीं। जहां कुछ लोगों को फरहाना का ये ड्रेसअप अच्छा लगा तो कई ने उन्हे ट्रोल कर डाला। इस पार्टी में अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, प्रणित मोरे, बसीर अली, शहबाज बडेशा और कई स्टार्स ने शिरकत की थी। इस दौरान फरहाना का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वे बसीर अली संग डांस करती हुई नजर आईं। शो के दौरान फरहाना और बसीर अली का लव एंगल शुरू तो हुआ लेकिन नेहल चुदासमा के चलते खत्म हो गया था। दुश्मन से दोस्ती में बदले इस रिश्ते को सभी ने खूब प्यार दिया था।

    दोनों को डांस करता देख फैंस खुश हुए क्योंकि इनकी केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा। बसीर अली (Baseer Ali) और फरहाना भट्ट शो 'बिग बॉस 19' खत्म होने के बाद भी अच्छे दोस्त रहे वहीं इस पार्टी में बसीर और फरहाना को एक दूजे के करीब भी देखा जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आपको ये मालूम ही है कि फरहाना और बसीर को फैंस ने 'बहाना' का निक नेम दिया। बता दें शो 'बिग बॉस 19' के विजेता बने गौरव खन्ना और उन्होंने फरहाना भट्ट को हराया।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article