Image Source: Jio Hotstar
Bigg Boss 19 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे परदे पर तबाही मचा रहा है। इस समय घर के अंदर रोमांच और ड्रामा अपनी चरम सीमा पर पहुँच गया है। जहां एक तरफ इस बीते दिन घर से मृदुल तिवारी नॉमिनेट हुए तो दूसरी तरफ घर में गौरव खन्ना को लोग अपना निशाना बनाते हुए नहीं थके। जैसा की आपको मालूम है पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने फरहाना को गौरव खन्ना के टीवी करियर पर टिप्पणी करने के चलते बहुत सुनाया था। हालांकि फरहाना सलमान की डांट के बाद भी बाज नहीं आईं। अमाल मलिक संग मिलकर दोनों ने गौरव के करियर का मजाक उड़ाया और साथ ही घर में नेपोटिज्म के मुद्दे को उठाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें प्रोमो।
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) से जो गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से कहती हैं, 'आपने 20 साल किया है ना टीवी तो मुझे लगता है तीन महीने आप एक्टिंग आराम से कर सकते है।' जवाब में गौरव खन्ना ने कहा कि क्या मुझे ऑस्कर मिलना चाहिए? तो फरहाना भट्ट कहतीं हैं, 'हाँ फेक के लिए ऑस्कर जरूर।' ये सुन गौरव खन्ना का पारा बढ़ जाएगा और कहते हैं कि तुमने शुरू किया की किरदार निभा रहे हो फिर यही लाइन वो तीन से चार बार कह रही है। तभी इस पूरे मुद्द में अमाल मलिक गौरव को निशाना बनाते हुए कहेंगे कि किसी को फूट ऑन दी डोर मोमेंट नहीं मिला। वो फूट डोर मोमेंट भी किसी के पिता से नहीं मिला, उनको पता भी नहीं था कौन आया है। तीनों के बीच बहस छिड़ जाएगी।
इसके तुरंत बाद एक प्रोमो आया जिसमें अमाल मलिक (Amaal Mallik) की बहस गौरव खन्ना और मालती चाहर से होगी वो भी नेपोटिज्म टॉपिक के ऊपर। नेपोटिज्म टॉपिक पर बात इतनी बढ़ गई कि गौरव खन्ना वहाँ से उठकर चले गए तो फरहाना भट्ट हंसने लगी। मालती जो अमाल की बहुत अच्छी दोस्त हैं वो भी उनके फ़ैक्ट से संतुष्ट नहीं हुईं। देखना दिलचस्प होने वाला है कि ये नेपोटिज्म का मुद्दा कहाँ तक जाएगा।