Bigg Boss Season 19 Contestant Neelam Giri Profile: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 ने टीवी पर दस्तक दे दिया है। सलमान खान के इस शो में कई बड़े-बड़े स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। बीते दिन बिग बॉस 19 की ग्रैंड ओपनिंग इवेंट में सलमान खान ने एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट को इंट्रोड्यूस करवाया। बिग बॉस 19 में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने धमाकेदार एंट्री ली है। उन्होंने अपने अंदाज से पहले दिन ही ये साफ कर दिया है कि वो घर में धूम मचा देंगी। सभी लोग नीलम गिरी के बारे में जानना चाहते हैं तो आइए इस खास रिपोर्ट में आपको बताते कौन हैं यूपी-बिहार की क्वीन नीलम गिरी...
कहां हुआ नीलम गिरी का जन्म
भोजपुरी इंडस्ट्री की अप्सरा यानी नीलम गिरी का जन्म साल 1997 में उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था। नीलम गिरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई और ग्रेजुएशन पटना से की है। इसके बाद नीलम गिरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और आज वो यूपी-बिहार के लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।

Pic Credit- Neelam Giri (instagram)
नीलम गिरी की फैमिली
जानकारी के मुताबिक नीलम गिरी का परिवार सामान्य है। एक्ट्रेस के पिता की हार्डवेयर की दुकान है। नीलम गिरी सिंगल हैं और अबतक उनकी शादी नहीं हुई है। नीलम गिरी के इंस्टाग्राम पर नजर डालते हैं ऐसा लगता है कि वो अपनी फैमिली से काफी प्यार करती हैं।

Pic Credit- Neelam Giri (instagram)
नीलम गिरी की फिल्में
साल 2021 में नीलम गिरी ने भोजपुरी फिल्म बाबुल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। इसके अलावा नीलम गिरी ने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया। नीलम की जोड़ी खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ काफी अच्छी लगती है। अब वो सलमान खान के शो बिग बॉस 19 पहुंच गई हैं।

Pic Credit- Neelam Giri (instagram)
इंस्टाग्राम पर छाई रहती हैं नीलम गिरी
बताते चलें कि नीलम गिरी सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। नीलम गिरी अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। नीलम गिरी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उनका हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। नीलम गिरी को इंस्टाग्राम पर 4.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अब बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद वो और भी ज्यादा लोकप्रिय हो जाएंगी।
