Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने आखरी पढ़ाव पर पहुँच गया है। जी हाँ, ये रियलिटी शो अप फिनाले वीक में आ पहुंचा है और आज से 2 दिन बाद जनता को 19वें सीजन का विनर मिलेगा। करीब 15 हफ्ते लगातार इस शो ने जनता का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अब टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल। इस बीच सोशल मीडिया पर शो के एक्स कंटेस्टेंट ने अमाल मलिक के लिए वोट अपील की गुहार लगाई है। जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
ये कोई और नहीं बल्कि बसीर अली हैं जो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का हिस्सा रह चुके हैं। बसीर अली (Baseer Ali) ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अमाल मलिक जीत के लिए।' ऐसे में बसीर अली फिनाले में कदम तो रखेंगे लेकिन अमाल मलिक को सपोर्ट करने। शो के दौरान दोनों के बीच एक अच्छा बॉन्ड बन गया था। टास्क हो या नॉमिनेशन अमाल मलिक और बसीर अली ने कभी एक दूजे का साथ नहीं छोड़ा। हालांकि फैंस ने बसीर अली के इस पोस्ट पर कमेन्ट करते हुए दोनों की यारी को सलाम दिया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बसीर को अमाल नहीं बल्कि फरहाना भट्ट को सपोर्ट करना चाहिए।। अब जो भी हो फिनाले में क्या-क्या देखने को मिलेगा इसके लिए जनता काफी ज्यादा उत्सुक है।
वहीं आज के एपिसोड में मिड वीक एविक्शन होगा जिसमें मालती चाहर को 'बिग बॉस 19' के फिनाले से पहले एलिमिनेट होना पड़ा। बीते वीक अशनूर कौर और शहबाज बडेशा को बाहर का रास्ता दिखाया गया। इन दिनओ सोशल मीडिया पर फैंस अपने पसंदीदा स्टार के लिए जोरों-शोरों से प्रोमोट कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर कौन सा कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 19' की चमचमाती ट्रॉफी अपने गहर ले जाएगा। शो का फिनाले 6 और 7 दिसंबर होगा जिसमें चार चांद लगाने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे आएंगे फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को प्रोमोट करने।
