टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फिनाले से पहले तीखी हुई तान्या मित्तल की जुबान, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना की एक साथ उड़ाई धज्जियां

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Blast On Gaurav Khanna And Pranit More: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें तान्या मित्तल गौरव खन्ना और प्रणित मोरे को एक साथ आड़े हाथों लेती नजर आई।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Blast On Gaurav Khanna And Pranit More: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 19' का ये सीजन ढेर सारे धमाल और कमाल से भरा रहा। आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच किसी न किसी मुद्दे को लेकर झगड़ा होता नजर आता है। हैरत की बात तो यह है कि फिनाले के चार दिन बचे हैं और घर में कंटेस्टेंट्स का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। 'बिग बॉस 19' का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें तान्या मित्तल पहले तो गौरव खन्ना पर भड़कीं नजर आईं। वहीं बाद में उन्होंने प्रणित मोरे को भी आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़े इस प्रोमो वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि तान्या मित्तल, किचन में रहकर प्रणित मोरे से कहती हैं कि जब तक जीके की ड्यूटी है तब तक रोटी नहीं बननी है। ऐसे में प्रणित मोरे जवाब देते हैं कि तूने अपनी ड्यूटी छोड़ी है ना? वहीं तान्या मित्तल ने सवाल किया, "मेरी वजह से आटा नहीं गुंद रहा? ये कैप्टेंसी का फेलियर हुआ ना भाई। अगर एक आदमी नहीं है तो ये पूरे घर को ही खाना नहीं देगा? कैसे मैनेज कर रहा है।" तान्या की बातें सुनकर प्रणित मोरे ने ताना मारा, "पीठ पीछे बोलो और खुश रहो।" वहीं तान्या ने जवाब दिया कि हर चीज अब मुंह पर जाकर थोड़ी ना बोलूंगी। मैंने मुंह पर ड्यूटी छोड़ दी, अब मुझे उस आदमी से बात ही नहीं करनी है। तेरी तरह फालतू हूं क्या जो हर आदमी के सामने खड़ी रहूं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में तान्या मित्तल यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने प्रणित मोरे को आड़े हाथों लेते हुए आगे 'बेगैरत' कहा। उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन पर तंज कसते हुए कहा, "पूरे सीजन दूसरों को परेशान करते हुए आया है। लोग बहुत मेहनत से इज्जत कमाते हैं, जिसे तुम रोस्ट कहते हो ना, कोई बहुत एथिकल चीज नहीं है। अपनी जिंदगी में कुछ और करो।" उनके झगड़े के बीच मालती चाहर ने तड़का लगाते हुए कहा, "इसे कहते हैं स्टैंड लेना मोरे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article