Bigg Boss 19 Baseer Ali Fight With Kunickaa Sadanand: टीवी के मशहूर शो 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच ताल-मेल कब बदल जाए, कुछ पता ही नहीं लगता है। कभी उन्हें एक-दूजे का दोस्त बने हुए देखा जाता है तो कभी वो छोटी-छोटी बातों पर ही एक-दूसरे से झगड़ पड़ते हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बसीर अली कुनिका सदानंद की हरकतों पर उनपर भड़कते नजर आए। उन्होंने कुनिका सदानंद को फटकार लगाते हुए ये तक कहा कि कोई इनके लिए मुख्य द्वार खोलो और बाहर भेजो इन्हें। बसीर अली ने कुनिका सदानंद पर उनकी और फरहाना भट्ट की दोस्ती में दरार डालने का आरोप लगाया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वायरल वीडियो में जहां कुनिका सदानंद एक्सरसाइज करती नजर आईं तो वहीं बसीर अली उन्हें फटकारते हुए दिखाई दिये। बसीर अली की नाराजगी पर कुनिका सदानंद ने उन्हें जाने के लिए कहा, जिसपर बसीर ने जवाब दिया, "क्यों जाएं, आप जाइए घर के बाहर। कोई मुख्य द्वार खोलो इनके लिए, परेशानी बहुत हो रही है इन्हें। जब देखो तब हरकतें ही करती रहती हैं ये।" बसीर अली की बातों पर कुनिका सदानंद ने उनपर उकसाने का आरोप लगाया। इसपर बसीर अली ने कहा, "मैं नहीं उकसा रहा हूं, मुझे अभी पता चला है कि आप दूसरी परेशानी खड़ी कर रही हैं।" बसीर अली ने बताया कि कुनिका सदानंद ने फरहाना भट्ट से जाकर चुगली की और कहा कि तुमसे बसीर बात नहीं करता क्या।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बसीर अली का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने आगे कुनिका सदानंद से कहा, "मैंने आपको पहले ही साफ कहा है कि अगर मैं फरहाना की दोस्त हूं तो आप मेरी दोस्ती को किचन ड्यूटीज के लिए इस्तेमाल मत करो। मेरी दोस्ती उसके साथ अपनी निजी है। इन चीजों से बाहर रहो। अगर आपने ये शैतानी गेम खेला तो मैं बार-बार आकर आपको बोलूंगा।" वहीं दूसरी ओर कुनिका सदानंद ने भी बसीर अली को 'बदतमीज इंसान' बताया।
