टीवी मसाला

Bigg Boss 19: बसीर अली ने इन दो कंटेस्टेंट्स को बताया अपने सच्चे मित्र, कहा, 'मुझे याद करते हैं...'

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रह चुके बसीर अली को इन दिनों जनता से जमकर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर बसीर अली से एक यूजर ने सवाल पूछा कि घर उनके बेस्ट फ्रेंड कौन रहे या वो किन्हें अपना सचा परम मित्र मानते हैं?

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19: रियलिटी टीवी की दुनिया में जब ड्रामा, एंटरटेनमेंट और इमोशन्स का तड़का एक साथ मिलता है, तो सिर्फ एक ही शो याद आता है बिग बॉस। हर साल की तरह इस बार भी 'बिग बॉस 19' दर्शकों के लिए नए कंटेस्टेंट्स, लड़ाई, अनदेखे ट्विस्ट्स और हाई-वोल्टेज एंटरटेनमेंट का खज़ाना लेकर आया है। वहीं इस शो का हिस्सा रह चुके बसीर अली इन दिनों सुर्खियों में है। अभी हाल में इंटरनेट पर बसीर से पूछा गया कि 'बिग बॉस 19' के घर में उनको कौन अपना सच्चा दोस्त लगा तो एक्टर ने किसका नाम लिया जानिए इस रिपोर्ट में।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X यानी ट्विटर पर बसीर अली ने #askbaseer गेम शुरू किया जिसमें एक्टर फैंस के सवालों का जवाब देंगे। एक यूजर ने पूछा कि भाई, जिसकी दोस्ती तुम्हें BB हाउस के बाहर से सच्ची लगी। अमाल मलिक, शहबाज़ बडेशा या फरहाना भट्ट? जवाब में बसीर अली लिखते हैं, 'ईमानदारी से कहूं तो मैंने अपने एलिमिनेशन के बाद ज्यादा एपिसोड नहीं देखे। मैंने अमाल और शहबाज के कुछ क्लिप देखे और यकीन मानिए, कहीं न कहीं वे मुझे याद करते रहते हैं। ऐसा लगता है कि वे वाकई मुझे याद करते हैं।" बसीर अली (Baseer Ali) ने साफ कर दिया है कि अगर वो शो खत्म होने के बाद अब किसी से दोस्ती रखेंगे तो अमाल और शहबाज ही होंगे। शो 'बिग बॉस 19' के दौरान शहबाज, अमाल और बसीर अली के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। वहीं बसीर अली इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी बीजी हैं। हाल ही में वो अजमेर शरीफ पहुंचे थे। इस दौरान बसीर की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी। शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बसीर अली को काफी प्रेम और फ़ेम मिला।

Baseer Ali

Baseer Ali

बात करें शो 'बिग बॉस 19' की तो रुमर्स हैं कि फिनाले 7 दिसंबर को होगा। लोगों का मानना है कि फिनाले में तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और प्रणित मोर की जगह पक्की है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि 19वें सीजन की ट्रॉफी कौन घर लेकर जाएगा। अब इस रेस में नॉमिनेशन रोड़ा बन खड़ा हुआ है जिसमें इस हफ्ते घर के कैप्टेन शहबाज बडेशा को छोड़कर बाकी सभी आठ कंटेस्टेंट्स डेंजर जोन में है। इस हफ्ते कौन अपने घर जाएगा ये वीकेंड का वार में पता चलेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article