टीवी मसाला

Bigg Boss 19: भर-भरकर वोट मिलने के बाद भी आवेज दरबार का कटा पत्ता, मेकर्स पर दर्शकों का फूटा गुस्सा

Bigg Boss 19 Awez Darbar Evicted From Salman Khan Show: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि आवेज दरबार को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस बात पर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Awez Darbar Evicted From Salman Khan Show: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए 6 लोग नॉमिनेटेड थे। इस लिस्ट में आवेज दरबार, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी और गौरव खन्ना का नाम शामिल है। शो से जुड़ा वोटिंग ट्रेंड भी सामने आया था, जिसमें टीवी एक्टर गौरव खन्ना जहां नंबर 1 पर चल रहे थे तो वहीं सबसे कम वोट मिलने की वजह से नीलम गिरी सबसे पीछे चल रही थीं। लेकिन अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) ने एक शख्स का पत्ता कट चुका है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ी खबरों के मुताबिक, मेकर्स ने आवेज दरबार को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यूं तो वोटिंग ट्रेंड में आवेज दरबार तीसरे और चौथे नंबर पर चल रहे थे। लेकिन इतने वोट के बाद भी मेकर्स ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आवेज दरबार के एविक्शन से दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। उन्होंने मेकर्स पर न केवल गलत एविक्शन का आरोप लगाया, बल्कि पक्षपाती के लिए भी निशाना बनाया है।

'बिग बॉस 19' मेकर्स पर भड़के दर्शक

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आवेज दरबार के एविक्शन पर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, "जब बुली गैंग से कोई एविक्ट होता है तो उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया जाता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अच्छा खासा सीजन चल रहा था, लेकिन मेकर्स ने हरकतें करनी फिर से शुरू कर दी हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अगर आवेज दरबार को एविक्ट ही करना था तो गौहर खान को उन्हें मोटिवेट करने के लिए क्यों बुलाया।" चौथे यूजर ने लिखा, "अगर ये बात सच है तो मेकर्स पक्का गौरव खन्ना के ग्रुप को कम करना चाहते हैं। इतना ही नहीं, वो केवल अमाल मलिक के ग्रुप को ही शो में दिखाना चाहते हैं।" बता दें कि वोटिंग ट्रेंड में नीलम गिरी सबसे पीछे चल रही थीं, ऐसे में लोगों का मानना था कि वह बाहर जा सकती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article