Bigg Boss 19 Amaal Mallik Getting Troll Brutally: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने बीते शुक्रवार को आए एपिसोड में जमकर बवाल हुआ। 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच जमकर लड़ाई हुई। ये लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि अमाल मलिक और अभिषेक बजाज एक-दूजे के साथ धक्का-मुक्की पर उतर आए। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स ने अमाल मलिक को समर्थन दिया तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स अभिषेक बजाज को सपोर्ट करते नजर आए। लेकिन झगड़े के बाद ही अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने अभिषेक बजाज के लिए कुछ ऐसी बात कह दी, जिसके लिए अब वह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर अमाल मलिक की जमकर थू-थू भी हो रही है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमाल मलिक (Amaal Mallik), शहबाज बडेशा और तान्या मित्तल से बात करते हुए अभिषेक बजाज के खानदान को खत्म करने की धमकी देते हुए नजर आए। इतना ही नहीं, अमाल मलिक ने अभिषेक बजाज के पिता को पीटने की भी धमकी दी। वीडियो में अमाल मलिक कहते दिखे, "सर की बातों को उल्टा लेकर ये लोग चढ़ते हैं। तेरे बाप को पकड़कर मारूं, खानदान खत्म कर दूं। किससे बात कर रहा है।" इस बात के लिए अमाल मलिक को लोगों ने लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
अमाल मलिक (Amaal Mallik) को आड़े हाथों लेते हुए एक यूजर ने लिखा, "मुझे सुरसुरी और फुरफुरी वाले कमेंट्स से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन वो क्या था जो अमाल मलिक ने कहा कि 'इसका पूरा खानदान खत्म कर दूं।' इसका क्या मतलब था? और इसके आसपास मौजूद लोगों को सुनाई नहीं दे रहा है क्या जो इसे कुछ नहीं कह रहे हैं।" दूसरे यूजर ने अमाल मलिक के शब्दों को दोहराते हुए लिखा, "स्लो क्लैप्स...।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अमाल ने ये शब्द अभिषेक बजाज और उसके परिवार के लिए बोला है। हां आपने सही सुना। इससे नीचे इंसान कभी नहीं देखा।"
