Bigg Boss 19 New Captain: बिग बॉस 19 में इन दिनों जमकर ड्रामा हो रहा है। घर के अंदर का माहौल दिन-ब-दिन बदलता ही जा रहा है। बात करें पिछले एपिसोड की तो घर में हल्की-फुल्की नोक-झोंक हुई। हालांकि आज के एपिसोड में मालती और मृदुल के बीच जोरदार ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अब जल्द ही में घर में नए कप्तान के लिए टास्क होगा। पिछले दो हफ्तों से फरहाना भट्ट घर की कप्तान थी। अब नए कप्तान के लिए असेंबली में बुलाया जाएगा। बिग बॉस के खबरियों ने तो नए कप्तान की घोषणा कर दी है। आइए आपको बताते हैं कैसे होगा टास्क और कैसे चुना जाएगा नया कप्तान
घर में कप्तान की दावेदारी के लिए नया टास्क होने वाला है। जिसके अंदर नीलम गिरी ( Neelam Giri) और नेहल ( Nehal Chudasma) के बीच जोरदार हंगामा होगा। वहीं कप्तान बनने की रेस में मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा की भी भिंडत होगी। हालांकि इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है, वो यह कि टास्क के बेस पर कप्तान नहीं चुना जाएगा। बल्कि वोटिंग के बेस पर घर का नया कप्तान बनेगा। सभी सदस्यों को असेंबली रूम में बुलाया जाएगा और उन्हें उस व्यक्ति को वोट करने को कहा जाएगा जिसे वह कप्तान नहीं बनाना चाहते। सभी सदस्यों को दो-दो लोगों के नाम देने होंगे।
नेहल चुडासमा घर की नई कप्तान
जिसमें सदस्य सदस्य नाम लेते हैं, मृदुल - नेहल और तान्या, ज़ीशान - तान्या और अशनूर, कुनिका - तान्या और शहबाज़, अशनूर - तान्या और शहबाज़, तान्या - नेहल और अशनूर, शहबाज़ - नेहल और अशनूर, नेहल - तान्या और शहबाज़, प्रणित - तान्या और शहबाज़। अब ट्विस्ट यह होगा कि जिस सदस्य को सबसे कम वोट मिलेंगे वही घर का कप्तान होगा। जिसमें नेहल चुडासमा को सबसे कम वोट मिलते हैं और वह घर की नई कप्तान बना दी जाएगी। बिग बॉस का ये फैसला सुनकर सभी हैरान हो जाएंगे। कप्तान बनने के बाद अब यह देखना है कि नेहल अपने दोस्तों का साथ देती है या सभी घरवालों से चुन-चुनकर बदला लेती है। बता दें कि यह एपिसोड कल शुक्रवार को दिखाया जाएगा।
