टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हुए Vivian Dsena, कहा 'हम दो लाडले थे'...

Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 के घर में विवियन डिसेना (Vivain Dsena) तबाही मचा रहे हैं। इन सब के बीच विवियन सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हो गए जिसे देख फैंस भी इमोशनल हुए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर विवियन ने सिद्धार्थ को लेकर ऐसा क्या बोला।

Image

Sidharth Shukla-Vivian Dsena

Bigg Boss 18: सलमान खान के धमाकेदार शो बिग बॉस 18 दर्शकों के दिलों पर राज करने की पूरी पूरी कोशिश कर रहा है। कुछ नया ना और बोरिंग कंटेस्टेंट के चलते sहो टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 शोज में भी जगह नहीं बना पा रहा है। मेकर्स हर दिन शो में कुछ नए ट्विस्ट और टास्क लेकर दर्शकों का मनोरंजन करने में लगे हुए हैं। इस बीच घर में नजर आ रहे विवियन डिसेना अपने शातिर दिमाग से शो को बेहद ही अलग मोड़ पर ले जा रहे हैं। हाल ही के शो के लाइव फ़ीड में देखने को मिला कि विवियन सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर काफी इमोशल हुए।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में विवियन डिसेना एलिस कौशिक संग बातें कर रहे होते हैं तभी वह सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को याद करते हैं। कंटेस्टेंट कहते हैं कि मुझे बिग बॉस ऐसे ही लाड़ला नहीं बोलते, बल्कि हम दो लाडले हैं। एक तो चला गया और हम ही दो थे जो अपनी बात रखते थे। यह सुन फैंस ने भी सिद्धार्थ की कमी महसूस की। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर थे साल 2021 में एक्टर का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स के लिए यह एक दर्दनाक दिन रहा था।

विवियन डिसेना (Vivian Dsena) और सिद्धार्थ शुक्ला दोनों काफी अच्छे दोस्त थे और कलर्स चैनल को कई हिट शोज दिए। बिग बॉस 18 की बात करें तो घर के नए टाइम गॉड रजत दलाल बने हैं। साथ ही शो से बेघर होने के लिए रजत दलाल, करणवीर मेहरा, चुम दरंग, तेजिंदर बग्गा, कशिश कपूर और दिग्विजय राठी नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की किस कंटेस्टेंट के सिर पर एलिमिनेशन की तलवार लटकेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article