Bigg Boss 18 Vivian Dsena wife nouran aly open about his OCD: सलमान खान और कलर्स टीवी का शो विवादित शो बिग बॉस 18 फैंस का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश कर रहा है। इस सीजन को कलर्स टीवी पर लाइव हुए 40 दिन से अधिक बीत चुके हैं। इसके बावजूद बिग बॉस 18 टीआरपी रेस से बाहर है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी फैंस का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब तक दर्शकों की पॉपुलेरिटी रैंकिंग में 5 कंटेस्टेंट विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, रजत दलाल, दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा शामिल हैं। विवियन डीसेना की बात करें तो वह बिग बॉस के लाडले बने हुए हैं और फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता की पत्नी नूरन अली ने उनके ओसिडी डिसॉर्डर के बाते में बताया है। आइए रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।
बिग बॉस के विवियन डीसेना के ओसिडी डिसॉर्डर के बारे में बात करते हुए पत्नी नूरन अली ने खुलासा किया की 'विवियन का अपना वाशरूम है, जिसे मैं भी इस्तेमाल नहीं करती हूँ और वह उसकी सफाई भी खुद करता है। अगर मैं उसे गलती से साफ कर दूँ तो वो मुझसे 100 सवाल करता है। तुमने ये क्यों, तुमने वो क्यों किया? नूरन ने आगे बताया की 'जब हमारी शादी हुई तो शुरुआत में लड़ाइयाँ ही इसी बात को लेकर होती थी। वो मुझे बोलता था की 'मेरा वाशरूम मत इस्तेमाल करो, मेरा कप मात छूओ। मुझे कुछ दो तो पहले हाथ धो लो।' विवियन साफ-सफाई को लेकर बहुत ध्यान रखता है।
बताते चलें की विवियन डीसेना की इस ओसिडी डिसॉर्डर के चले ही उन्हें घर में पिछला राशन टास्क करने में काफी परेशानी हुई थी। इस टास्क में मुंह से राशन का समान एक दूसरे को पास करना था। पहले तो विवियन ने इस टास्क को करने से मना कर दिया था लें बाद में घरवालों की जिद्द से उन्होंने जैसे-तैसे ये टास्क किया था।
